पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में राजकीय संयुक्त उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। 2023-24 वर्ष के लिए अनुमोदित धनराशि 2 करोड़ 90 लाख अनुमोदित की गई थी तथा इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 3 करोड़ 25 लाख का बजट पेश किया गया। जिसे जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए और अस्पताल के उपकरणों पर विशेष ध्यान दें। जिससे लोगों को उसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जिन शौचालयों का सुधारीकरण होना है उन्हें समय पर ठीक करें और वहाँ नियमित रूप से साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को कहा कि मरीजों को उच्च गुणवत्ता का भोजन दें। साथ ही उन्होंने मुख्य चिकि...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने 14 जुलाई को प्रस्तावित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभ परीक्षा 2024 के सफल एवं शुचितापूर्ण आयोजन हेतु सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये अगर कोई परीक्षा के दौरान नकल करते या अनुचित साधन का उपयोग करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी - मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी जिला मजिस्ट्रेट सभी केंद्र पर्यवेक्षकों/स्कूलों या कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक लें, उन्हें नकल विरोधी अधिनियम के बारे में बताएं और संवेदनशील केंद्रों पर पर्यवेक्षण के लिए स्टेटिक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त करें - मुख्य सचिव मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि 14 जुलाई 2024 को प्रस्तावित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड, स्थित भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करती थी और जनता की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रख कर उनका समाधान करवाती थी। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान ...
Continue Readingकोट ब्लॉक में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत स्वास्थ्य उपकेन्द्र मुछियाली के उच्चीकरण को सरकार ने दी मंजूरी कहा, स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देहरादून, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत पौड़ी जनपद के कोट ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार ने स्वास्थ्य उपकेन्द्र मुछियाली के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। मुछियाली उपकेन्द्र के अपग्रेडेशन से नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण से लेकर इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय अंचलों में आम लोगों बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिये दृढ़ संकल्पित...
Continue Readingमहाराज के प्रयासों से सतपुली झील निर्माण को नाबार्ड से 5634.97 लाख की धनराशि स्वीकृत ’शासन से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद शीघ्र होगा निर्माण कार्य शुरू’ सूचना/09 जुलाई, 2024ः नाबार्ड द्वारा सतपुली झील निर्माण योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति की प्रत्याशा में इसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्व में ही पूरी की जा चुकी है। शासन द्वारा वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के सिंचाई मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बताया कि नाबार्ड द्वारा 5634.97 लाख की लागत से बनने वाली महत्वपूर्ण सतपुली झील निर्माण योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। झील निर्माण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति हेतु शासन को भेज दी गई है। सिंचाई मंत्री श्री महाराज ने कहा कि सतपुली झील निर्माण की स्वीक...
Continue Reading
