Slider

मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल

मानसून को लेकर गढ़वाल मंडल हाई अलर्ट पर, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता आयुक्त गढ़वाल के निर्देशन में मानसून को लेकर सभी जिलाधिकारी रहेंगे एक्शन मोड पर देहरादून आगामी मानसून सीजन को देखते हुए गढ़वाल मंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मंडल के सभी जिलाधिकारी समन्वित रणनीति के तहत संभावित आपदा परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि मानसून प्रारंभ होने से पूर्व सभी जनपदों में व्यापक स्तर पर अभ्यास सत्र (मॉक ड्रिल) आयोजित किए जा रहे हैं। इन मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति...

Continue Reading
Slider

विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण

  देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में एक विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करना था। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर मौके पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्रदान किया। स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाओं का वितरण शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पहुँचने वाले 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जाँच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियां भी वितरित की गईं। पेंशन, ऋण और महिला कल्याण पर विशेष जोर समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न पें...

Continue Reading
Slider

विशेष कार्यशाला 26 जून को

मसूरी में नशा मुक्त एवं सुरक्षित पर्यटन को लेकर “सुरक्षित आतिथ्य, सुरक्षित पर्यटन” विषय पर होटल व्यवसायियों, युवाओं और हितधारकों को किया जाएगा जागरूक देहरादून , अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर पर्यटन नगरी मसूरी में नशा रोकथाम, सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। “सुरक्षित आतिथ्य, सुरक्षित पर्यटनः नशा रोकथाम, सुरक्षा एवं कानूनी तैयारी” विषय पर आधारित यह कार्यशाला 26 जून 2026 (शुक्रवार) को नगर पालिका सभागार, मसूरी में आयोजित होगी। जिला प्रशासन देहरादून एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े होटल व्यवसायियों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं, पर्यटन हितधारकों तथा संबंधित संस्थाओं को नशे के दुष्प्रभावों, अवै

Continue Reading
Slider

हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर

हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय, जिलाधिकारी ने त्वरित सहायता एवं सभी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश देहरादून , महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला प्रशासन ने सखी वन स्टॉप सेंटर को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। समाधान दिवस के दौरान महिलाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सखी वन स्टॉप सेंटर को एक्टिव मोड में संचालित करने तथा हिंसा से पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि देहरादून में सर्वे चौक के निकट कामकाजी महिला छात्रावास परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं पुनर्वास से संबंधित सभी सेवाओं का प्रभावी क

Continue Reading
Slider

शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही-डीएम

शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही-डीएम समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश, महिला उत्पीड़न पर प्रशासन सख्तः वन स्टॉप सेंटर होंगे और मजबूत, त्वरित कार्रवाई के निर्देश देहरादून जन शिकायतों के त्वरित और स्थायी समाधान को लेकर शासन अब बेहद कड़े रुख में है।  ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से लगातार अधिक शिकायतें आ रही हैं, वहाँ जीआईएस आधारित विश्लेषण कर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके लिए उन्होंने एनआईसी को पिछले 10 समाधान दिवसों के डेटा का विभागवार विश्लेषण कर जीआईएस मैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायत-बहुल क्षेत्रों (हॉटस्पॉट्स) की पहचान कर सीधे जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी ताकि

Continue Reading