देहरादून, 22 मार्च 2026,एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 12 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 15118 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 369 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई ह...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून दिनांक 21 मार्च 2026, ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद देवी रूपी 10 बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित कर की देवियों की स्तुति। नंदा-सुनंदा देवी रूपी 10 बालिकाओं की शिक्षा 2.03 लाख के चैक वितरित किए गए। जिला प्रशासन का प्राजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से जनपद अंतर्गत अब तक 136 से अधिक असहाय जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया जा चुका है। यह पहल समाज के कमजोर वर्गों की बेटियों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी मॉडल के रूप में स्थापित हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री का सकंल्प है कि जनमानस के विकास, शिक्षा आदि के लिए संचालित योजना के क्रियान्वयन में जिले स्तर पर यदि कहीं कोई गैप रह जाते हैं तो उनको भरते ...
Continue Readingदेहरादून: एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिला प्रशासन ने आज 15 घरेलू सिलेंडर सहस्त्रधारा से अलग-2 होटल ढाबों से जब्त किए गए है। वहीं जिले में आज होमडिलिविरि के लिए भेजे गए 200 घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं के पास खाली सिलेंडर न होने के कारण वापिस एजेंसी लाए है, उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट की स्थिति में सिलेंडर होने के उपरान्त भी सिलेंडर बुक करा दिए थे निर्धारित समय पूर्ण होने पर गैस एजेंसी द्वारा होम डिलिविरि किये जाने पर उपभोक्ताओं के पास खाली सिलेंडर न होने के फलस्वरूप सिलेंडर वापिस एजेंसी लाए गए हैं, जो बैकलॉग में दर्शाए गए हैं उपभोक्ताओं...
Continue Readingश्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को आधुनिक डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम प्रदेश के माननीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी की पहल एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण को गति देना है। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने प्रतिभागियों को ABHA (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट), HPR (हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन), HFR (हेल्थ फैसिलिटी...
Continue Readingचार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल के जरिए होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग यात्रा रूट पर तैनात रहेंगी 177 एम्बुलेंस, हेली एम्बुलेंस भी रहेगी मुस्तैद देहरादून, 16 मार्च 2026 सूबे में संचालित चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने इस बार विशेष प्रबंध किये हैं। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल पर रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जायेगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये 177 एम्बुलेंस का बेड़ा यात्रा रूट पर तैनात रहेगा, साथ ही हेली व वोट एम्बुलेंस भी यात्राकाल के दौरान मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा यात्रा मार्गो, मुख्य पड़ावों और चारों धामों की स्थाई एवं अस्थाई चिकित्सा इकाईयों में अनुभवी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाॅफ भी तैनात रहेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ड...
Continue Reading
