Slider

वर्चुअल माध्यम से राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक ली

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में वर्चुअल माध्यम से राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में उपजिलाधिकारियों को समय-समय पर राजस्व वसूली की समीक्षा करने तथा इसकी प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की कम प्रगति पर लैंसडौन, चाकीसैंण, कोटद्वार व सतपुली के तहसीलदारों को सक्त चेतावनी देते हुए कहा कि वसूली की प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी को भी राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने तथा बड़े बकायादारों पर वसूली की कार्यवाही तेजी से करने को कहा। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह, सतपुली अनिल चन्याल, लैंसडौन शालिनी मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन की पूर्व समीक्षा बैठक ली

जिलाधिकारी ने मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की पूर्व समीक्षा बैठक ली जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आगामी मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा प्रबंधन के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों और उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व जो भी आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्य किये जो रहे हैं तो तत्काल पूर्ण करें। आपदा से निपटने के लिए जो भी पूर्व तैयारी की जानी हैं उसको तत्काल पूर्ण करें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियां को अपने-अपने क्षेत्र में आपदा प्रबंधन से संबंधित कंट्रोल रूम को तत्काल सक्रिय करते हुए पब्लिक डोमेन में जरूरी दूरभाष नम्बर जारी करने को कहा तथा कंट्रोल रूम में प्रॉपर तरीके से कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश दिये। कहा कि कंट्रोल रूम के साथ-साथ फिल्ड कार्मिक...

Continue Reading
Slider

देहरादून जिला प्रशासन ‘हरित देहरादून पहल’

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में देहरादून जिला प्रशासन ‘हरित देहरादून पहल’ के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आज शुभारम्भ किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक लगभग 4 हजार लोगों द्वारा पेड़ लगाने हेतु काल्स प्राप्त हुए हैं जिनमें अधिकतर सड़क क्षेत्र का है तथा निजी क्षेत्र भी है जहां भी पेड़ लगाए जा रहें हैं उनको पेड़ की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई जा रही है। ज़िलाधिकारी द्वारा चलाये जा रहे हरित देहरादून पहल के अंतर्गत आज प्राप्त कॉल्स में से कालर द्वारा चुने गए स्थानों पर पौधे लगाये जा रहे हैं। आज हरित देहरादून पहल कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासनगर, सेलाकुई सहित बिष्ट गांव में 120 पौधे लगाये गये हैं, पौधे लगाने के बाद वहाँ के निवासियों द्वारा पेड़ का संरक्षण करने हेतु शपथ भी ली गई। नागरिक अपनी भागीदारी के लिए स्थान का चयन करें, उस स्थान को चुनें जहां आ...

Continue Reading
Slider

नालों एवं परिसरों की सफाई कार्य गतिमान

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून द्वारा नालों एवं नालियों की सफाई निरंतर गतिमान है। आज ऋषि नगर से चुना भटटा पुल, गोविन्द गढ़ से दुर्गा डेयरी,भंडारी बाग से इंद्रेश हास्पिटल पूल, चंद्रमणि शमशानघाट का नाला रक्षा विहार से चुना भट्टा अहीर मंडी (डोभालवाला) बल्लीवाला से अनुराग चौक, चुक्खुमोहल्ले से कालिका मंदिर तक आदि स्थानों पर उपकरण एवं पर्यावरण मित्रों के माध्यम से नालों एवं परिसरों की सफाई कार्य गतिमान है।

Continue Reading
Slider

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने समीक्षा बैठक ली

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने पूर्व में दिये गये निर्देशों के पालन के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की एवं उन्होंने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जनपदवार जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि महिला कल्याण कोष के लिए आबकारी विभाग के माध्यम से प्राप्त होने वाले अतिरिक्त शुल्क के लिए नियमावली बनाने हेतु निर्देश दिये गये थे जिसका विभाग द्वारा अनुपालन नहीं किया गया है जिस पर विभागीय मंत्री ने सख्त नाराजगी जताते हुए यथाशीघ्र नियमावली बनाने के निर्देश दिये। महिला सशक्तीकरण मंत्री ने कहा कि विभाग में 5000 सहायिकाओं की नियु...

Continue Reading