खराब मौसम के कारण उत्तरकाशी स्थित सिल्ला-कुश कल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु सूचना खराब मौसम के कारण उत्तरकाशी स्थित सिल्ला-कुश कल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु सूचना पौड़ीः उत्तराखण्ड शासन द्वारा आयुक्त गढ़वाल मण्डल, विनय शंकर पाण्डेय को उत्तरकाशी स्थित सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर खराब मौसम के कारण ट्रैकिंग दल के साथ हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच सौंपी गई है। इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाने के इच्छुक व्यक्ति, यदि व्यक्तिगत रूप से सुनवाई चाहते हैं, तो वे दिनांक 24 जून 2024 से 30 जून 2024, प्रातः 11.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक आयुक्त कैम्प कार्यालय, 26, ई०सी० रोड, देहरादून में जांच अधिकारी/आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, मंत्री वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा और निवार्चन, श्री सुबोध उनियाल ने वन विकास निगम निदेशालय सभागार में वन विकास निगम की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वन विकास निगम एवं सरकार की आय बढाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। माननीय मंत्री ने जनपद उत्तरकाशी डिपो खुलने की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों में देरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदों में डिपो खुलवाएं तथा जिले मांग की सर्वे कराया जाए तथा मांग के अनुसार डिपो में सामग्री रखी जाए बाकी सामग्री मुख्य डिपो में रखी जाए। साथ ही सभी डिपो में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्मिकों के वेतन विसंगति, सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयकों के भुगतान पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अ...
Continue Readingजिला चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव में आ रही कमी की सी0एम0ओ0 देहरादून ने की समीक्षा शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ0 संजय जैन जिला कोरोनेशन चिकित्सालय में एन0एच0एम0 से संबंधित समस्त कार्यों एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी। जिसमें चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव में आ रही कमी के कारणों पर चर्चा की गयी। सी.एम.ओ. द्वारा इस पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला चिकित्सालय को निर्देशित किया गया कि चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव हेतु आने वाली गर्भवती महिलाओं को मातृत्व स्वास्थ्य से जुड़ी समस्त सेवाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु एन0एच0एम0 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गयी तथा निर्देशित किया गया कि समस्त कार्य ससमय पूर्ण किये जायें। समीक्षा बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम. ड...
Continue Readingकांवड़ यात्रा को लेकर एसओपी भेजें जिलेः स्वरूप मानसून में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत यूएसडीएमए में बैठक का आयोजन देहरादून। आगामी मानसून सीजन तथा कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में विभिन्न जनपदों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार को आईटी पार्क स्थित यूएसडीएमए के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित वर्चुअल बैठक में आनंद स्वरूप ने मानसून सीजन और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए सभी जनपदों से उनके स्तर पर की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने हरिद्वार जिले से जल्द कार्ययोजना तथा एसओपी यूएसडीएमए तथा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ साझा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान...
Continue Readingउत्तराखंड की महिलाओं के लिए आज ऐतिहासिक दिन, महिलाओं के लिए सहकारी संस्थाओं, को-ऑपरेटिव बैंकों में 33 % आरक्षण की श्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की मंजूरी! सहकारी संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने से उनके संचालन में और पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी: डॉ. धन सिंह रावत सहकारिता मंत्री! एकलपरिवार का सहकारी संस्थाओ में नियंत्रण एवं भाई भतीजावाद का हुआ अंत, सबको मिलेगी संस्थाओं में अवसर की समानता : डॉ. धन सिंह रावत देहरादून, 22जून 2024! सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारिता में महिलाओं की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उनके अनुसार, सहकारी संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने से उनके संचालन में और पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं में एकल परिवारों के वर्चस्व की समस्या खत्म कर दी गई है। डॉ. रावत ने ...
Continue Reading
