देहरादून के रायपुर में गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामबीर को राजस्थान में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून पुलिस ने राजस्थान के कोटपुतली से उठा कर ला रही है पुलिस देहरादून एसएसपी अजय सिंह जल्द ही बाकी आरोपी भी होंगे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गौरतलब है कि गत दिवस किसी विवाद के चलते रायपुर में गोलीकांड हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। और दो गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस मामले में सक्रियता दिखाते एक मुख्य आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है।
Continue ReadingCategory: Slider
सुबह की सैर पर निकले धामी ने खुद बनाई अदरक की चाय आम लोगों से किया सीधा संवाद, उत्तराखण्ड में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में और कदम उठाए जाने को लेकर लिए सुझाव मैदान में खिलाड़ियों के बीच पहुंचे, समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश बीडी पाण्डेय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, मरीजों से मुलाकात की, कुशलक्षेम पूछी और अस्पताल प्रबंधन को दिए स्वास्थ्य सेवाओं में निरन्तर सुधार के निर्देश नैनीताल। नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मुलाकात की। चाय की दुकान पर रुककर खुद अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय बनाने में सहयोग किया। इसी बीच मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास जाकर उन्होंने उनकी समस्याएं पूछीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीपी पाण्डेय अस्पताल ...
Continue Readingआजीविका कर्मचारियों की समस्यायें सुनते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी देहरादून, सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से सोमवार को उनके हाथीबड़काला स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों के हित में एचआर पॉलिसी लागू करने एवं वेतन वृद्धि में विसंगतियों के निराकरण से संबंधित अपनी समस्याओं को विभागीय मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखा। आजीविका मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराते हुए कहा कि विगत सात एवं आठ वर्षों से उक्त कर्मचारियों द्वारा निरन्तर ग्रामीण परिवारों की आजीविका बढ़ाने में कठिन परिस्थितियों में भी निरन्तर कार्य किया गया। वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन क...
Continue Readingगत दिवस देहरादून कस डोभाल चौक गोलियों की तड़ातड़ाहट से गूंज उठा। यहां किसी लेने देने के मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग खोल दी। फायरिंग में एक रवि बडोली की मौत हो गई। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों की शव सड़क पर रखकर अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग उठाई।
Continue Readingजंगलों में लग रही आग पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाएं : जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने ली वन विभाग के अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कैम्प कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के जंगलों के आसपास लगी आग के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अधिकारियों व अन्य क्षेत्र के अधिकारियों को आग पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक लेते हुए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क व संबंधित अधिकारियों को कहा कि उन क्षेत्रों की पहचान करें जहां आग सबसे अधिक प्रभावी है। उन्होंने कहा कि आग से निपटने के लिए आधुनिक उपकरणों और तकनीकों के उपयोग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलती है तो वहां तत्काल वन विभाग की टीम भ...
Continue Reading
