बीते रोज रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास दुर्घटना का शिकार हुए वाहन में घायल हुए लोगों में से दो घायलों को रविवार शाम एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती चार लोगों के परिजन उन्हें अपने साथ ले गए हैं। अब केवल एक व्यक्ति का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सड़क दुर्घटना के बाद से लगातार जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे मौके पर बने हुए हैं और घायलों का हाल जानने, परिजनों से संपर्क साधने एवं राहत कार्य में जुटे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बीते रोज दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में कुल 26 लोग सवार थे। जिसमें से 14 लोगों की मृत्यु शनिवार शाम तक रिपोर्ट की गई थी। जिला अस्पताल में भर्ती कुल 07 लोगों में से चार लोगों के परिजन उन्हें रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर अपने साथ ले गए ह...
Continue ReadingCategory: Slider
खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी है। इस सूचना पर तत्काल श्रीनगर पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम मय आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचे इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और उनके द्वारा रेस्क्यू कार्य में लगी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुये घायलों का गहरी खाई से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू भेजा गया। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त वाहन में 07 लोग सवार थे। जिसमें से 04 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी शेष 3 व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। घायलों का नाम पताः- 1. साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-14 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल। 2. समीक्षा पुत्री विनोद राव...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून द्वारा नालों एवं नालियों की सफाई निरंतर गतिमान है। आज नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत ऋषिनगर चुना भट्टा, गोविन्दगढ से दुर्गा डेयरी, भण्डारी बाग से इन्द्रेश हास्टिपटल पुल, चन्द्रमणी शमशान घाट नाला, रक्षा विहार चुना भट्टा, बंजारावाला आजाद विहार आदि स्थानों पर उपकरण एवं पर्यावरण मित्रों के माध्यम से नालों एवं परिसरों की सफाई कार्य गतिमान है। वंही जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत पूर्व तैयारी करते हुए विशेष अभियान चलाते हुए नगर के सभी नालों की सफाई की जा रही है। नगर निगम द्वारा 20 पर्यावरण मित्र...
Continue Readingबारात में ही जा रहे थे, वो लोग यार हादसाः कठूली मोटर मार्ग पर स्विप्ट कार खाई में गिरी, राहत और बचाव कार्य जारी पौड़ीः जनपद के विकास खंड खिर्सू के कठूली मोटर मार्ग पर आज सुबह एक स्विप्ट कार गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों व प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोग गांव की एक बारात में जा रहे थे। बचाव कार्यजारी है। कैबिनेट मंत्री व क्षेत्र के विधायक डा धन सिंह रावत ने हादसे में राहत व मदद के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि यदि जरूरी हुआ तो घायलों को उपचार के लिए एअर लिफ्ट की व्यवस्था को भी कहा गया है। इस हादसे पूरे गांव में दुख का माहौल है। कार में एक महिला समेत छह लोग बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया है।
Continue Readingमानसून को लेकर विभागों के बीच हो आपसी समन्वयः रूहेला यूएसडीएमए में राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने ली अफसरों संग बैठक यूएसडीएमए की नई बिल्डिंग में मानसून के दृष्टिगत नोडल अधिकारी तैनात देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के आईटी पार्क स्थित नवीन भवन में कंट्रोल रूम (राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र) में आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की तैनाती हो गई है। शनिवार को राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने यूएसडीएमए और विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ आगामी मानसून सीजन को लेकर बैठक ली। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से विभागीय स्तर पर मानसून को लेकर तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आपदा से ...
Continue Reading
