राजकीय इंटर कॉलेज उज्याड़ी में बाल अधिकारों और सुरक्षा को लेकर जागरुक हुए छात्र-छात्राएं पौड़ी, 10 सितंबर 2026: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज, उज्याड़ी में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों को लेकर एक दिवसीय जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बच्चों के अधिकार, सुरक्षा और विपरीत परिस्थितियों में उपलब्ध सहायता एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सहायता एवं आपातकालीन सेवाओं के बारे में बताया गया। साथ ही बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों, पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बाल यौन शोषण से बचाव तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उ...
Continue ReadingCategory: Slider
वीबीजीरामजी के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश ग्राम पंचायत स्तर पर जल संरक्षण, स्रोत संवर्धन और स्वच्छता गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर जोर पौड़ी/09 सितंबर, 2026: विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में वीबीजीरामजी के अंतर्गत अनुमन्य पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों की रूपरेखा तैयार करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पेयजल सुरक्षा, जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन, स्रोत स्थायित्व, जल गुणवत्ता, पेयजल अवसंरचना के अनुरक्षण तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों पर चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में वीबीजीरामजी के अंतर्गत अनुमन्य पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को चिन्हित कर व्यवस्थित कार्ययोजना तै...
Continue Readingसभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही किया जाए भवन को जर्जर घोषित: जिलाधिकारी * एसडीम, नगर निगम नगर पालिकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून, 08 सितंबर 2026: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में जर्जर एवं संभावित रूप से असुरक्षित भवनों के चिन्हीकरण के संबंध में वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जर्जर भवनों के चिन्हीकरण का कार्य पूरी गंभीरता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी भवन को जर्जर अथवा गिरासू घोषित करने से पूर्व उसके सभी तकनीकी एवं संरचनात्मक पहलुओं का गहन परीक्षण किया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सके और जनसुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिक...
Continue Readingपरम्परा से प्रगति की ओर” थीम पर कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित पौड़ी, 09 सितम्बर, 2026: कुम्हारों एवं माटी कला के कारीगरों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार में “परम्परा से प्रगति की ओर” थीम पर विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारीगरों को सरकारी योजनाओं एवं ऋण सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास, वित्तीय सहायता, स्वरोजगार, बाजार एवं प्रचार-प्रसार तथा नवाचार एवं आधुनिक तकनीक के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। माटी कला को बढ़ावा देने और कारीगरों की आजीविका मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में माटी कला बोर्ड की उपाध्यक्ष अनुराधा ध्यानी वालिया ने कारीगरों को अपनी पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक और बाजार की मांग के अनुसार विकसित ...
Continue Readingविधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर गुरु रामराय स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर हुआ आयोजित पौड़ी' 08 सितंबर, 2026: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर श्री गुरु रामराय स्कूल पौड़ी में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल एवं जिला परिवीक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ ही उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के अधिकार, विधिक साक्षरता, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। उन...
Continue Reading
