हरिद्वार के नवनिर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले जनता से करेंगे सीधा संवाद हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह जनता के बीच रहकर सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास करेंगे। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारित करने का प्रयास करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा। ताकि ग्रामीण परिवेश के बच्चे अच्छे वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सके। हरिद्वार के नव निर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत अभिनंदन किया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों व संगठन पदाधिकारियों का चुनाव प्रचार में दिन रात मेहनत करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा सीट म...
Continue ReadingCategory: Slider
15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण की जाए- मुख्यमंत्री मानसून के दृष्टिगत मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए आपातकालीन स्थिति में हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी जाए। मौसम के पूर्व चेतावनी के आधार पर लोगों को नियमित अलर्ट मोड पर रखें। अतिवृष्टि के कारण फसलों को होने वाले नुकसान का तुरंत आकलन कर मानकों के अनुसार यथाशीघ्र क्षतिपूर्ति की व्यवस्था रखी जाए। आपदा के दृष्टिगत त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था रखी जाए। अल्मोड़ा जनपद के सरियापनी जनपद में खुलेगी एसडीआरएफ की बटालियन। 15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण की जाय। सभी विभाग 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करना सुनिश्चत करें। एसटीपी प्लांट और पुराने पुलों का सेफ्टी ऑडिट किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि बिजली की तारों से कोई घटना घटित न हो।...
Continue Readingमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आने के बाद अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक अंतर्गत तुलेड़ी गांव में रहने वाले बुजुर्ग धर्म सिंह को दो वर्ष के लंबे समयांतराल के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। रेटिना और अंगूठे का स्कैन न होने की वजह से धर्म सिंह की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही थी। जिस कारण वह इस योजना से वंचित चल रहे थे। सोमवार को प्रधानमंत्री ने दिल्ली से सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करी तो स्थानीय लोगों ने धर्म सिंह के मामले को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री से मामले में कार्रवाई की मांग की। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बुजुर्ग की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद सचिव शैलेश बगोली ने मामले को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बुजुर्ग की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए। सचिव के...
Continue Readingअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद स्तरीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक’’ पौड़ी: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि योग दिवस को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करना होगा। बैठक मंे बताया गया कि जनपद स्तर पर 21 जून को सुबह 6ः30 बजे जिला मुख्यालय स्थित रांसी स्टेडियम में योग दिवस का आयोजन किया जायेग। कहा कि योग महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी आयोजन स्थल पर उपस्थित रहेंगे। योग महोत्सव के सफल आयोजन हेतु उन्होंने खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 के0 एस0 नपच्याल, मुख्य...
Continue Readingतकदीर बनाने वाले तूने कमी न की, किसको क्या मिला ये मुकद्दर की बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है। रक्षा, विदेश, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मंत्रालय भी भाजपा ने अपने पास ही रखा है। उत्तराखंड के अजय टम्टा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया है। पूर्व के कुछ विभाग यथावत हैं जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हैं। मनसुख मांडविया को श्रम व रोजगार मंत्रालय के साथ-साथ युवा कल्याण एवं खेल मिला है। भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा, जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा सर्बानंद सोनो...
Continue Reading
