10 जुलाई को पड़ेंगे वोट उत्तराखंड के हरिद्वार और चमोली जनपद में फिर आचार संहिता लागू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने बदरीनाथ विधानसभा (चमोली) और मंगलौर विधानसभा (हरिद्वार) उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 14 जून को अधिसूचना जारी हो जाएगी। बता दें कि हरिद्वार जनपद की मंगलौर सीट से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट खाली है। वहीं बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए थे। और बदरीनाथ विधानसभा खाली हो गई थी। नामांकन की अंतिम तिथि - 21 जून नामांकन पत्रों की जांच - 24 जून नाम वापसी की अंतिम तिथि - 26 जून विधानसभा उप चुनाव की तिथि - 10 जुलाई मतगणना की तिथि - 13 जुलाई
Continue ReadingCategory: Slider
कुछ ही समय बाद नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ लेने वाले है। जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी, जीतन राम मांझी, जयंत चौधरी, चिराग पासवान, जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर और अनुप्रिया पटेल समेत करीब पचास सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसी के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार शपथ लेने वाले देश के दूसरे पीएम बन जाएंगे। तैयारियों की बात करें तो दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है। नौ और 10 जून को दिल्ली में धारा 144 लागू रहेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। हालांकि यह अभी कनर्फम नहीं है कि वह समारोह में शामिल होंगे या नहीं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर्...
Continue Readingमुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड। उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुलनायक एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 02 सितंबर, 2024 से होगी। पहले यह परीक्षा 20 जून, 2024 को प्रस्तावित की गई थी। वर्तमान में हो रही अधिक गर्मी के कारण अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अभ्यर्थियों के अनुरोध को सहानुभूतिपूर्वक स्वीकार करते हुए उपरोक्त शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा को दिनांक 02 सितंबर, 2024 से कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड।
Continue Readingअपर मुख्य सचिव, वित्त श्री आनन्दवर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में राजस्व प्राप्ति की स्थिति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव को अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्मय से खनन, वन, आबकारी, ऊर्जा, परिवहन, वित्त, सिंचाई आदि विभागों के राजस्व की प्राप्ति की स्थिति की विस्तार से जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने बैठक में खनन के लिये निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए वन निगम/कुमाऊं मण्डल विकास निगम, गढ़वाल मण्डल विकास निगम को अपनी कार्य प्रणली में अपेक्षित सुधार लाने की हिदायत देते हुये निर्देशित किया कि खनन के सम्बन्ध में दायर वादों की प्रभावी पैरवी की जाये, तथा इस सम्बन्ध में सचिव खनन व प्रमुख सचिव वन की एक संयुक्त बैठक की जाये, जिसमें इस प्रकरण पर गंभीरता से विचार किया जाये। साथ ही खनन हेतु नये लॉट्स चयनित करने की संभावनाओं को चिह्नित कि...
Continue Readingश्री केदारनाथ धाम पहुंचे दो महिंद्रा थार वाहन, हर दिन बीमार एवं असहाय लोगों को गाड़ी से किया जा रहा रेस्क्यू श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में स्वास्थ्य एवं अन्य आपातकाल स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पर्यटन विभाग की ओर से दो एसयूवी थार केदारनाथ धाम में पहुंचाए गए हैं। जो ऐसी आपात स्थिति में बेहद मददगार साबित हो रहीं हैं। प्रतिदिन कई लोगों को इनसे त्वरित मदद पहुंचाई जा रही है। सहायक अभियंता सिविल वृत्त डीडीएमए मनीष डोगरा ने इस मुहिम की जानकारी बताते हुए कहा कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर देश- दुनिया से पहुँच रहे श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद एवं सुगम हो इसके लिए सभी लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में श्री केदारनाथ पहुंचने पर किसी श्रद्धालुओं के साथ कोई आपातकाल दुर्घटना, बीमार होने, असहाय लोगों या ...
Continue Reading
