Slider

राजकीय शिशु निकेतन,बल गृह केदारपुरम, देहरादून में शिविर

हरादून, माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माo अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के मार्गदर्शन में सचिव श्रीमती सीमा डूंगराकोटी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा आज महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों व उनकी सुरक्षा के संबंध में 1 जून से 15 जून तक चलाए जा रहे हैं जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (मानसिक) , राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (सामान्य) , राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी) बालिका निकेतन/राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) एवं राजकीय शिशु निकेतन,बल गृह केदारपुरम, देहरादून में शिविर का आयोजन किया गया। वहां उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को घरेलू हिंसा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, व बच्चों को मुक्त शिक्षा के अधिकार तथा पोक्सो एक्ट आदि के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी ...

Continue Reading
Slider

फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर करें मिलावटखोरी से जुड़ी शिकायत

-विभाग की ओर से जल्द प्रकाशित की जाएगी खाद्य सुरक्षा की कसौटी पुस्तक -विश्व खाद्य दिवस पर खाद्य कारोबारियों, मीडिया व विषय विशेषज्ञों के साथ खाद्य सुरक्षा संवाद आयोजित किया -खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) एवं पीआरएसआई के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) की ओर से विश्व खाद्य दिवस पर शुक्रवार को खाद्य कारोबारियों, मीडिया व विषय विशेषज्ञों के साथ खाद्य सुरक्षा संवाद आयोजित किया गया। सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) के अपर आयुक्त श्री ताजबर सिंह जग्गी व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त ने कहा कि संतुलित व सुरक्षित आहार ही स्वस्थ रहने का आधार है। जिसके लिए विभाग पूरे प्रयास कर रहा है। चारधाम यात्रा मार्गों व पर्यटन केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाकर मिल...

Continue Reading
Slider

सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत

खबर उत्तराखंड के पौड़ी से है। यहां गत रात दो बाइक सवार हादसे के शिकार हो गए। मृतकों की शिनाख्त रोहित रावत(25) पुत्र रामसिंह रावत और जयदीप रावत (27) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम श्रीकोट पट्टी खातस्यू ब्लॉक पाबौ पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोहित और जयदीप धारी देवी घूमने के लिए गए थे। जिसके बाद दोनों गुप्तकाशी के लिए निकल पड़े। इसी उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Continue Reading
Slider

जनहित की योजनाओं के प्रस्ताव को योजना में शामिल करना सुनश्चित करें

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना की बैठक लेते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे डीपीसी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनहित की योजनाओं के प्रस्ताव को योजना में शामिल करना सुनश्चित करें। गुरुवार को आयोजित जिला योजना प्रारम्भिक तैयारियों की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद का 119.99 करोड के परिव्यय में साज-सज्जा वाली व 3 लाख से कम लागत की योजनाओं को शामिल नहीं किया जायेगा। पौड़ी शहर में पेयजल आपूर्ति की लगातार आती शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान एस0के0 राय के वेतन रोकने व अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान प्रवीण सैनी का स्पाष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला योजना समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनहित की ऐसी योजनाओं को ज...

Continue Reading
Slider

प्रदेश के इम्प्लाइमेंट केन्द्रों से स्वरोजगार की  दिशा में भी किए जाय प्रयास

अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन को अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्मय से समस्त जनपदों में हवाई सम्पर्क सैचुरेशन, असुरक्षित पुलों से छुटकारा, सड़कों में क्रैश बैरियर का निर्माण, विद्यालयों में आवश्यक फर्नीचर की आपूर्ति, चरणबद्ध रूप से सोलर एनर्जी सिस्टम से सैचुरेशन, सरकारी कार्यालयों में चरणबद्ध ई-आफिस का क्रियान्वयन, भू-अभिलेख व अन्य शासकीय अभिलेखों का चरणबद्ध रूप से डिजिटाईजेशन, प्रदेश में कृषि, उद्यान व वन विभाग के अन्तर्गत चरणबद्ध रूप से बायो-फैन्सिंग सैचुरेशन, स्वरोजगार केन्द्रों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण, ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों की स्थापना, पुस्तकालयों की स्थापना एवं सुदृढ़कीकरण, प्रदेश...

Continue Reading