संवेदनशील क्षेत्रों एवं स्लाइडिंग जोन में सुरक्षा बलों के साथ किया जाए उचित प्रबंधन सचिव गृह दिलीप जावलकर ने केदारनाथ धाम में दर्शन को आ रहे तीर्थ-यात्रियों के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के संबंध में की तैयारियों की समीक्षा गृह सचिव ने कहा सुनिश्चित करें यात्रियों को न हो किसी भी प्रकार की परेशानी सचिव गृह श्री दिलीप जावलकर ने श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के संबंध में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के साथ तैयारियों की समीक्षा की। जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव गृह ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए उचित प्रबंधन किए जाएं ताकि तीर्थ यात्रियों को...
Continue ReadingCategory: Slider
सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में एक-एक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात -मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उच्चाधिकारियों की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय -यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर बुधवार व गुरुवार को नहीं होंगे ऑफलाइन पंजीकरण -प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक होमगार्ड भी होंगे तैनात, उत्तरकाशी में एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की होगी तैनाती सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आज आला-अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें चारधाम यात्रा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए हैं। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आज प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री श्री विनय शंकर पांडेय, डीजीपी अभिनव कु...
Continue Readingभू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के खुले कपाट। हजारों श्रद्धालु बने पावन अवसर के साक्षी। कपाट खुलते ही धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब। नारायण के जयकारों से गूंज उठी बदरीशपुरी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं। विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को शुभ मुहूर्त पर सुबह 6ः00 बजे पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए है। हजारों भक्त इस पावन पल के साक्षी बने। बदरीनाथ कपाट खुलने के मौके पर पहले दिन विशेष पूजा अर्चना की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के शुभ अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को बधाई दी है। बदरीनाथ धाम में ब्रह्म बेला पर सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। हल्की बारिश के बीच आर्मी बैंड एवं ढोल नगाडो की मधुर धुन और स्थानीय महिलाओं के पारम्परिक संगीत और नृत्य के साथ भगवान ब...
Continue Readingकेदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु शासन प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने मुंबई, महाराष्ट्र से पहुंचे तीर्थ यात्री वैभव ओढेकर ने अपने केदारनाथ धाम यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह अपने साथी के साथ पैदल चलकर केदारनाथ धाम पहुंचे है तथा केदारनाथ धाम के दर्शन सुगमता के साथ हुए है तथा सरकार एवं प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई है जिसमे साफ सफाई की उचित व्यवस्था के साथ साथ खाने पीने रहने के भी उचित प्रबंध किए गए है। दिल्ली से आए तीर्थ यात्री राजेश चौधरी ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन बहुत ही अच्छे से हुए है तथा सरकार बेहतर कार्य कर रही है। खाना पीना अच्छे से ढंग से मिल रहा है एवं सफाई की व्यवस्था भी बेहतर ढंग से की गई है । दिल्ली से आईं तीर...
Continue Readingकेदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुखद एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। केदारनाथ धाम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर पंचायत केदारनाथ के पर्यावरण मित्रों द्वारा निरंतर की जा रही साफ सफाई व्यवस्था। धार्मिक स्थल में धूम्रपान/गंदगी करने वाले व्यक्तियों के किए गए चालान। यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े, खच्चरों की पशुपालन विभाग सहित संबंधित टीम द्वारा की जा रही है जांच। श्री केदारनाथ धाम यात्रा का आज तीसरा दिन है तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन की यात्रा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमे देश विदेश से आए 51,629 श्रद्धालुओं ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है। केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों की सभी मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लि...
Continue Reading
