Slider

फील्ड में उतरे सीएमओ देहरादून

फील्ड में उतरे सीएमओ देहरादून, चिकित्सा इकाइयों का किया निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मियों का वेतन रोका चिकित्सा इकाइयों में रखी निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण करने के दिए निर्देश जन स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में नहीं की जाएगी बर्दाश्त : सीएमओ देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजय जैन शनिवार को एक बार फिर फील्ड में उतरे और प्रातः 8 बजे से जनपद की कई चिकित्सा इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी से बिना पूर्व सूचना गैरहाजिर अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा इकाइयों में रखे गए निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण के भी निर्देश दिए। डॉ संजय जैन सुबह 8.10 बजे शहरी क्षेत्र में डोभलवाला पहुंचे जहां फार्मासिस्ट और सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले। पीएचसी नेहरूग्राम में वार्ड बॉय और सफाईकर्मी गैरहाजिर ...

Continue Reading
Slider

जिला प्रशासन द्वारा यात्रा संचालन को लेकर चल रही वार्ता सफल रही

श्री केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए स्थानीय व्यापरियों एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ जिला प्रशासन द्वारा यात्रा संचालन को लेकर चल रही वार्ता सफल रही। जिसके बाद सभी व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने अपने प्रतिष्ठान सुचारू रूप से खोल दिए हैं। एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में व्यापार संघ एवं तीर्थ पुरोहित समाज के साथ वार्ता सफल एवं सकारात्मक रही। वार्ता के बाद उनकी उचित मांगे मान ली गई हैं एवं वार्ता के बाद विरोध समाप्त कर सभी ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि यात्रा के सफल संचालन के लिए वो हमेशा प्रशासन के साथ तत्परता से खड़े हैं। बताया कि प्रशासन ने उनकी मांगे मान ली हैं जिसके बाद सभी प्रतिष्ठान खोल लिए गए हैं। ताकि केदारनाथ में दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धाल...

Continue Reading
Slider

मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित तरीके से करने को निर्देशित किया

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने आईएसबीटी पर स्थापित किये जा रहे नये रजिस्टेªशन काउंटर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल नये कांउटरों से भी रजिस्टेªशन प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने संचालित रजिस्टेªशन कांउटर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को सुगम व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिाकरी ने निर्देशित किया कि यात्रियों को स्लॉट के सम्बन्ध में जानकारी दी जाए तथा यात्रियों के ठहरने आदि व्यवस्थाओं को व्यवस्थित तरीके करें। साथ ही धर्मशाल, होटल, रेस्टोरेंट आदि पर रेट लिस्ट चस्पा की जाए, ताकि यात्रियों से किसी प्रकार की ओवररेट न लिए जा सकें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों हेतु पेयजल, शौचालय आदि समुचित मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थ...

Continue Reading
Slider

देहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना

देहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना तैयारियों के संबंध में आज ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने निर्देशित किया कि मतगणना के दौरान उपयोग होने वाली सामग्री की चैक लिस्ट तैयार की जाए तथा मतगणना में लगने वाले कार्मिकों हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होनंे कहा कि समस्त एआरओ मतगणना हॉल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देख ले तथा अपने-अपने विधानसभावार बनाए जाने वाले मतगणना काउंटर एवं स्थापित की जाने वाली मतगणना टेबल हेतु स्थान आदि का अवलोकन कर लें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह द्वारा पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीए...

Continue Reading
Slider

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं देखी

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने यात्रियों से बात करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी, यात्रा हेतु रवाना हो रही बसों मंगलमय यात्रा की शुभ कामनाएं दी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का पूर्ण ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से प्रतिदिन 4000 स्लॉट हैं, जिनमें प्रत्येक धाम हेतु 1000 स्लॉट है, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है। तथा टोकन सिस्टम को आईएसबीटी पर शिफ्ट किया गया है ताकि रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ न लगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांजिस्टर कैंप में यात्रियों के मनोरंजन हेतु व्यवस्थाएं की जाए। जिलाधिकारी ने नगर आ...

Continue Reading