Slider

संशोधनः अब बीएड न होने पर भी बन सकेंगे प्राइमरी टीचर, डीएलएड को मंजूरी

सूबे में बेसिक शिक्षक भर्ती के लिये बीएड की बाध्यता खत्म सरकार ने मंजूर की प्रारम्भिक शिक्षा सेवा नियमावली-2024 शिक्षा मंत्री डा. रावत ने दिये भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश देहरादून, 07 मई 2024 सूबे के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने प्राथमिक शिक्षकों की सेवा नियमावली में संशोधन करते हुये शिक्षकों की भर्ती के लिये बीएड की बाध्यता समाप्त कर दो वर्षीय डीएलएड को मंजूरी प्रदान कर दी है। राज्य सरकार के इस फैसले से लगभग 3600 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दे दिये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एन...

Continue Reading
Slider

हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

उत्‍तराखंड में हीट वेव का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, सभी डीएम व सीएमओ को दिए गये अहम दिशा निर्देश -हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दी आम जनता को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह, नियमित रूप से खुद को रखें हाइड्रेट -अस्पतालों में दवाईयों, आईवी फ्लूडस, आईस पैक, ओआरएस सहित सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश -गर्मी से सम्बन्धित बिमारियों से होने वाली मृत्यों का होगा डेथ ऑडिट, राज्य मुख्यालय को भेजी जायेगी रिर्पाेट देहरादून। राज्य में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने हीट वेव को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सचिव डा0 आर0 राजेश0 कुमार द्वारा राज्य में आगामी महीनों में गर्मी के म...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी से समस्या निस्तारण का अनुरोध

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार में जनमानस की समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी जनमानस की सस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल एवं पेयजल लाईन लिकेज से सम्बन्धित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज करीब 95 लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित शिकायतों अधीनस्थों से प्राप्त आख्या का स्वंय मूल्यांकन करते हुए समस्याओं का प्रभावी निराकरण करें। साथ ही उप जिलाधिकारियों को शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की तैयारियों की बैठक ली

उत्तरकाशी,  मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तरारखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उत्तरकाशी जिले के अपने भ्रमण के दौरान लोक सभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ ही मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तरारखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उत्तरकाशी पहॅुचकर राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में लोक सभा चुनाव के लिए जिले की पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रॉंग रूम व परिसर के विभिन्न क्षेत्रों तथा तीनों स्तर के सुरक्षा घेरों की मौके पर जाकर पड़ताल की। डॉ. पुरूषोत्तम ने सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश देते हुए परिसर में स...

Continue Reading
Slider

राष्ट्रीय फलक पर रखने में सहयोगी बने पीआरएसआई: बंशीधर तिवारी

उत्तराखंड की विशेषताओं और संभावनाओं को राष्ट्रीय फलक पर रखने में सहयोगी बने पीआरएसआई: बंशीधर तिवारी जनसंपर्क में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग करें पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने डीजी सूचना से शिष्टाचार भेंट की पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया सेंटर सचिवालय में सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। सूचना महानिदेशक ने पीआरएसआई की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जनसंपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पीआरएसआई उत्तराखंड की छवि को देश दुनिया के सामने रखने में सहयोगी बनेगा। योजनाओं को सही तरीके से आमजन तक पहुंचाने में सभी विभागों और संगठनों को मिलकर काम करना होगा। इसमें पीआरएसआई सहायक हो सकता है।...

Continue Reading