Slider

पौड़ी गढ़वाल जिलाधिकारी ने ली मतगणना तैयारी बैठक

78 राउंड में होगी 945 बूथों की मतगणना पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतगणना तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर बिना पास के अनुमति नहीं दी जायेगी। गुरुवार को जिलाधिकारी ने बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को कहा कि मतगणना दिवस पर अधिकृत एजेंटो का पास निर्वाचन कार्यालय से बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मतगणना के लिए जो अधिकृत एजेंट नियुक्त किये जायेंगे उसकी सूची उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में ईवीएम की मतगणना हर विधानसभा की अलग-अलग कक्ष में की जायेगी तथा ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना जीआईसी के हॉल में की जायेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए अधिकृत एजेंटों के लिए फॉर्म-18 भरना अनिवार्य है। उन्होंने पार्टी...

Continue Reading
Slider

वनाग्नि प्रभावित इलाकों में पानी गिराया

पौड़ी गढ़वाल। हेलीकॉप्टर ने श्रीनगर के समीप कोटेश्वर हेलीपेड से उड़ान भरकर अलकनंदा नदी से पानी लेकर वनाग्नि प्रभावित इलाकों में पानी गिराया गया। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के प्रयासों से जनपद के जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए लगातार दूसरे दिन भी एयर फोर्स की मदद ली गई। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जो क्षेत्र आग से ज्यादा प्रभावित हैं, वहां हेलीकॉप्टर की मदद से आग बुझाई जा रही है। हेलीकॉप्टर ने अलकनंदा नदी से बांबी बैकेट में पानी भरकर आदवानी के जंगलों और आस–पास के प्रभावित क्षेत्र में आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। दूसरे दिन हेलीकॉप्टर ने अब तक 5 राउंड लगाकर वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों में पानी का छिड़काव किया। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि हेलीकॉप्टर से आग बुझाने का अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, एसडीएम श्रीनगर नूपुर ...

Continue Reading
Slider

जंगलों में लगी आग बुझाने का कार्य गतिमान

जिलाधिकारी के प्रयासों से वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से लगातार जंगलों में लगी आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं वन विभाग, राजस्व, फायर टीम सहित अन्य द्वारा भी जंगलों में लगी आग बुझाने का कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है। आज बुधवार को तीसरे दिन वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा पौड़ी विकासखंड के अदवाणी व विकासखंड खिर्सू के चोरकंडी जंगल में लगी आज को बुझाई जा रही है। हेलीकॉप्टर ने अलकनंदा नदी से बांबी बैकेट में एक राउंड में पांच हजार लीटर पानी भरकर जंगलों और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। आज 12:30 बजे तक हेलीकॉप्टर द्वारा पांच राउंड में 25 हजार लीटर पानी से जंगलों में लगी आग को बुझाई गयी तथा अभी भी आग बुझाने की कार्यवाही गतिमान पर है।

Continue Reading
Slider

कन्ट्रोलरूम पर 96 शिकायतें प्राप्त हुई

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार में पेयजल से सम्बन्धित विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करते हुए जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को पेयजल समस्याओं को युद्धस्तर पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पेयजल की शिकातयों पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानने पर अवगत कराया गया कि डीडब्लूएसएम के कन्ट्रोलरूम पर 96 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अभी तक 68 का निस्तारण किया जा चुका है तथा शेष पर कार्यवाही गतिमान है। तथा अन्य माध्यमों से 72 शिकायत प्राप्त हुई है, जिनमें आज 05 बजे तक 40 का निस्तारण कर लिया गया है तथा शेष पर कार्यवाही गतिमान है। बताया गया कि जनपद में 578 नलकूप हैं जो सभी ठीक हैं तथा 318...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी ने ली चारधाम यात्रा की बैठक, आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश

चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए गंभीरता से करें कार्य: जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के सभागार में चारधाम यात्रा की बैठक ली अस्पताल में सभी स्वास्थ्य उपकरणों को चालू अवस्था में रखें यात्रा मार्गो में स्थापित पेयजल टैंकों व शहर में नियमित रूप से करें साफ-सफाई चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बेस चिकित्सालय श्रीकोट के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में नगर निगम, पेयजल, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा की बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को यात्रा से जुड़ी उनकी जिम्मेदारियों के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स...

Continue Reading