अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन एनडीएमए और यूएसडीएमए की ओर से टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन एनडीएमए के सदस्य ले. जनरल सैयद अता हसनैन ने परखीं चारधाम यात्रा की तैयारियां देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली जिले में ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा में आई बाढ़ इसका उदाहरण है। ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर इनसे निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता तैयारी करनी होगी। यह बात राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ;एनडीएमए के सदस्य ले. जनरल सैयद अता हसनैन (अप्रा) ने कही। चारधाम यात्रा की आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से आयोजित ट...
Continue ReadingCategory: Slider
सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड ने किया पूरे देश में टॉप मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सूचना महानिदेशक ने दी पूरी टीम को बधाई देहरादून। सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से मार्च महीने की जारी रैंकिंग में उत्तराखण्ड को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तराखण्ड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया टीम को बधाई दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में मतदान जागरूकता अभियान को ग्राउंड स्तर और सोशल मीडिया पर योजनाबद्ध तरीके से तेजी से चलाया गया। मतदान जागरूकता और मतदान संबंधी जानकारी से भरे क्रिएटिव कंटेंट लोगों द्वारा काफी पसंद किए गए। सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में वोट अपील हो य...
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। मतगणना हेतु निर्धारित तिथि 04 जून को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा व मानकों के अनुरुप सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये हैं। मंगलवार को आयोजित मतगणना की तैयारियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एआरओ को निर्देश दिये कि वे एक बार लोनिवि के अधिकारियों के साथ मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर लें ताकि मतगणना केन्द्र के सभी विधानसभा वार टेबल व उन पर तैनात आवश्यक कार्मिकों की तैनाती की जा सके। उन्होंने नोडल अधिकारी कार्मिक व डीआईओ एनआईसी को मतगणना के लिए तेजतर्रार कामिकों का चयन कर रेंडमाइज करने के निर्देश दिये हैं, वहीं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण को निर्धारित तिथियों म...
Continue Readingदेहरादून, जनपद में पानी के दुरूपयोग की रोकथाम के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को जनपद में ग्राउण्ड वाटर की स्थिति का सर्व कराने तथा जल स्रोत के संरक्षण के लिए ठोस कार्य योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए । साथ ही किन-किन क्षेत्र/प्रतिष्ठानों मे पानी का दुरूपयोेग हो रहा है की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम वीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, अधीक्षण अभियंता नगर जल संस्थान राजीव सैनी, अधि0 अभि0 दीपक नौटियाल, सहायक अभियंता रामकुमार, अधि.अभि निर्माण खण्ड कंचन रावत सहित जल संस्थान के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Continue Readingरुद्रप्रयाग, 27 अप्रैल, 2024, अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में सोनप्रयाग में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत डीडीएमए द्वारा बैरिकेटिंग व पेंटिंग का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में जिन स्थानों पर यात्रा मार्ग ऊबड-खाबड़ हो गया है उनमें पेंचवर्क का कार्य किया जा रहा है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में बर्फवारी के कारण जिन स्थानों में रैलिंग क्षतिग्रस्त हुई हैं उन स्थानों में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रैलिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिन स्थानों पर यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं उन स्थानों पर दीवार लगाने का कार्य भी त्वरित गति से किया जा रहा है। 10 मई, 2024 से शुरू हो रही श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं...
Continue Reading
