डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अर्लट, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी की 20 बिन्दुओं की गाइडलाइंस स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने सभी जिलों के डीएम, सीएमओ व नगर निगम को जारी किए कड़े निर्देश डेंगू एवं चिकनगुनिया रोग पर रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अधिकारी ब्लाकवार Micro Plan बनाकर करें कार्यवाहियां- डॉ. आर. राजेश कुमार स्वास्थ्य सचिव की आम जनता से अपील, घरों में रखें साफ सफाई, कूलर, फूलदान, गमलों, कबाड़ में न होने दें पानी इक्कठा राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन जारी की है। जिलाधिकारियों व सीएमओ को 20 बीस महत्वपूर्ण बिंदुओं की गाइडलाइंस जारी की गई है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार लगातार डेंगू व चिकनगुनिया रोकथाम के लिए लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। स्वास्थ्य...
Continue ReadingCategory: Slider
चारधाम यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए गंभीरता से करें कार्य: जिलाधिकारी शराब पीकर वाहनों का संचालन करने वाले चालकों पर करें कार्यवाही जिलाधिकारी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक ली। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों, परिवहन विभाग व पुलिस विभाग को चालन की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग का सुधारीकारण कार्य जल्द शुरू करने तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश रेलवे अधिकारी को दिये। उन्होंने परिवहन विभाग को वाहनों की चैकिंग करते हुए शराब पीकर वाहनों का संचालन करने वाले वाहन चालकों पर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी करें। जि...
Continue Readingदेहरादून में आग, 22 झोपड़ियां हुई राख देहरादून से एक अग्निकांड की खबर आई है। यहां खुड़बुड़ा मोहल्ले में अचानक आग लग गई जिसमें बताया जा रहा है कि 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि आग से किसी तरह की जान ओ माल का नुकसान नहीं हुआ। मौका पाते ही छोटे बड़े से झोपड़ियों से बाहर निकल गए थे। जानकारी के मुताबिक मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। इसी आग के दौरान आठ नौ गैस सिलेंडर भी फट गए और स्थिति और विकराल हो गई। बड़ी मुश्किल से एक घंटे की मसक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया।
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन व सलाहकार समिति की बैठक। उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा देने के साथ ही स्मार्ट क्लास की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में जवाहर नवोदय विद्यालय (सतपुली) की विद्यालय प्रबंधन व सलाहकार समिति की बैठक ली। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य व स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय में हर माह समय निर्धारित करते हुए छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्राचार्य को विद्यालय में बने शौचालय, हॉस्टल, किचन, क्लास रूम सहित परिसर में साफ-सफाई बनाने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट क्लास को बेह...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकरी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार द्वारा ऋषिपर्णा सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत बैठक में दिये गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के साथ ही एसटीपी कार्य में प्रर्दशन की प्रगति बढ़ाने, सेप्टेज प्रबन्धन, घरेलू एवं अघरेलू सीवर संयोजन, नाला टेपिंग एवं सफाई, गंगा एवं यमुना में बाढ नियंत्रण एवं जल संरक्षण, गंगा एवं उसकी सहायक नदी परिक्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण कार्य, सॉलिड वेस्ट प्रबन्धन की स्थिति एवं निगम अंतर्गत डेªन/नाला सफाई आदि कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में गंगतरंग पोर्टल पर सभी प्लांट को डेटा एन्ट्री करने को निर्देशित किया गया। बैठक में नगर क्षेत्र में पॉलिथिन जब्त अभियान की जानकारी लेने पर बताया गया कि पालीथिन जब्त अभियान पर 237 चालान करते हुए धनराशि रू0 2.33 लाख के चालान किये गए। ...
Continue Reading
