देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जनमानस की समस्याएं सुनी आज 96 शिकायतें प्राप्त हुई , जिन में भरण पोषण के मामले, उरेणा, आपदा राशि दिलवाने, आपसी विवाद, धोखा धड़ी, भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलवाने, दीपनगर में पानी का दुरूपयोग, आशारोड़ी में भूमाफियों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा किये जाने, किन्नरों द्वारा मनमाने ढंग से सगुन की राशि मांगे जाने आदि शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनमानस की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया अपने-अपने क्षेत्रार्न्तगत प्राप्त भूमि संबंधी शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए नियामानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। साथ ही भरण पोषण के प्रकरणों पर गंभीरता से कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने आशार...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति के सदस्यों ने आज जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात करते हुए जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति के क्षेत्राधिकार में आने वाले विभिन्न मुद्दों, पत्रकार हितों एवं शासन- प्रशासन के मध्य समन्वय, सरकार, शासन-प्रशासन की नीतियों के प्रचार-प्रसार सहित पत्रकार उत्पीड़न के विषयों व वर्तमान की पत्रकारिता आदि मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, सुरेन्द्र अग्रवाल, एवं संजय पांडे, द्वारा जिला स्तरीय समिति के पत्रकारों के प्रति दायित्वों एवं समिति के क्रिया क्लापों पर चर्चा की गई।
Continue Reading37 हजार तीर्थ यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणः डा. धन सिंह रावत यात्रा मार्ग पर सात हजार से अधिक यात्रियों ने ली ओपीडी की सुविधा मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश, कम करें एम्बुलेंस का रिस्पॉंस टाइम देहरादून, 13 मई 2024 प्रदेश में चारों धामों सहित यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। यही वजह है कि तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बखूबी मिल रहा है। अब तक यात्रा मार्गों पर स्थापित विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में 37 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है जबकि सात हजार से अधिक यात्रियों को ओपीडी की सुविधा मुहैया कराई गई है। आपात स्थिति में तीर्थ यात्रियों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिये मुख्य चिकित्साधिकारियों को एम्बुलेंस का रिस्पॉस टाइम कम से कम करने के निर्देश दे दिये गये है। इसके ...
Continue Readingसंवेदनशील क्षेत्रों एवं स्लाइडिंग जोन में सुरक्षा बलों के साथ किया जाए उचित प्रबंधन सचिव गृह दिलीप जावलकर ने केदारनाथ धाम में दर्शन को आ रहे तीर्थ-यात्रियों के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के संबंध में की तैयारियों की समीक्षा गृह सचिव ने कहा सुनिश्चित करें यात्रियों को न हो किसी भी प्रकार की परेशानी सचिव गृह श्री दिलीप जावलकर ने श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के संबंध में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के साथ तैयारियों की समीक्षा की। जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव गृह ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए उचित प्रबंधन किए जाएं ताकि तीर्थ यात्रियों को...
Continue Readingसुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में एक-एक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात -मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उच्चाधिकारियों की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय -यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर बुधवार व गुरुवार को नहीं होंगे ऑफलाइन पंजीकरण -प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक होमगार्ड भी होंगे तैनात, उत्तरकाशी में एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की होगी तैनाती सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आज आला-अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें चारधाम यात्रा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए हैं। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आज प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री श्री विनय शंकर पांडेय, डीजीपी अभिनव कु...
Continue Reading
