- उत्तरकाशी। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर दो दिनों से रिकॉर्ड भीड़ जुटने से धामों में मंदिर समिति ने देर रात तक दर्शन कराया है। जबकि यमुनोत्री की भीड़ और गंगा सप्तमी पर बड़ी संख्या में गंगोत्री में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इससे धाम में खासी चहल पहल देखने को मिल रही है। इधर, रिकॉर्ड भीड़ जुटने पर पुलिस-प्रशासन ने देर रात तक व्यवस्था बनाई है। चारधाम में इस बार रिकॉर्ड तीर्थयात्री जुट रहे हैं। करीब 6 किमी पैदल दूरी पर यमुनोत्री धाम में भी रिकॉर्ड यात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। यमुनोत्री धाम में 2023 में 28 मई को सर्वाधिक 12045 तीर्थयात्री पहुंचे थे, जो पिछले कई सालों के रिकॉर्ड था। लेकिन इस साल गत दिवस यमुनोत्री में 12148 तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। यमुनोत्री में दर्शन को तीर्थ...
Continue ReadingCategory: Slider
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि जानकी चट्टी में पहली बार मेडिकल पॉइंट बनाया गया है। जनसंपर्क के क्षेत्र में पीएसआरआई की अहम भूमिका है। विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देने और जनजागरूकता में में अहम योगदान दे सकती है। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार जनपद से लेकर ब्लॉक स्तर तक किया जाए इससे इसकी न केवल सार्थकता होगी बल्कि पीएसआरआई एक ऐसा नेटवर्क भी बनेगा जिसकी पहुंच जन-जन तक होगी। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को सचिवालय में सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार से भेंट की। इस दौरान पीएसआरआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि वर्तमान में गतिमान चारधाम यात्रा में यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या एक चुनौती के रूप में सामने आई है। ऐसे में स्...
Continue Readingहाउस ऑफ हिमालया के तहत मांग के अनुरूप पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सीएस ने महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय लोगों से अधिकाधिक स्थानीय उत्पादों की खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालया की प्रथम बोर्ड मीटिंग सम्पन्न हुई। सीएस ने बैठक के एजेण्डा पर विस्तृत चर्चा के बाद इस पर सहमति प्रदान की। उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग/पैकेजिंग/ ब्रान्डिग हेतु सबसे बड़े अम्ब्रेला ब्रान्ड के रूप में उभर रहे हाउस ऑफ हिमालय के स्टोर जल्द ही नई दिल्ली के कनॉट प्लेस व अन्य मुख्य स्थानों में खोले जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। एनडीएमसी ने इस सम्बन्ध में सहमति दे दी है। हाउस ऑफ हिमालया के कार्यो को गति देने हेतु मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने हाउस ऑफ हिमालया से सम्बन्धित विभागों के साथ न...
Continue Readingचारधाम यात्रा-2024 के दृष्टिगत सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड, डाॅ. आर. राजेश कुमार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की मौके पर हीे जांच हेतु मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला भेजी गयी है जो मिलावट के प्रति लोगों तथा व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से तथा यात्राकाल में पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों के बड़ी मात्रा में पहुँचने की सम्भावनाओं के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों, होटलों, रेस्टोरेन्टों एवं ढाबों की व्यापक रूप से जांच कर रही है। अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि प्रथम चरण में श्री केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रामार्ग के प्रमुख पड़ाव रुद्रप्रयाग में उपायुक्त, गढ़वाल मण्डल, राजेंद्र सिंह रावत तथा उपायु...
Continue Readingजिलाधिकारी ने जल संस्थान को नीलकंठ मार्ग पर सभी पेयजल लाइन ठीक करने के निर्देश दिए। आगामी जुलाई में शुरू होने वाली कांवड यात्रा को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने लक्ष्मणझूला स्थित कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित एक्शन प्लान एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कांवड मेले में पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर्स संबंधी टेंडर प्रक्रिया समय रहते प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। यमकेश्वर स्थित बाघखाल से नीलकंठ को जाने वाले पैदल रास्ते से लगाई गई स्ट्रीट लाइट के चोरी होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वन विभाग, विद्युत व उरेडा विभाग स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के साथ-साथ उसकी सुरक्षा को भी महत...
Continue Reading
