जनता मिलन में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी का जोर पेयजल, नागरिक सुविधाओं एवं शिकायत निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग एक दर्जन शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सहित किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह एवं दक्ष बनाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस व्यवस्था के अंतर्गत ई-फाइलिंग प्रणाली को व्यवहारिक रूप से लागू करने...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना, पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, ऊर्जा की बचत करना, एक साल के लिए स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक उर्वरक की बजाय प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना और खाद्य तेल का संयमित उपयोग करना जैसे छोटे छोटे संकल्प लें तो देश की अर्थव्यवस्था में ये हमारा महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के ...
Continue Readingचारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील मौसम विभाग द्वारा 12 एवं 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस पर संज्ञान लेते हुए गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं। आयुक्त ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना अधिक सुविधाजनक रहेगा। साथ ही, यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताक...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही शिक्षा, पर्यटन, शहरी एवं ग्रामीण निकायों तथा कुम्भ मेला-2027 से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में कोटाबाग के पतलिया स्थित गुरूणी नाले पर पुल निर्माण हेतु ₹9.43 करोड़ तथा विकासखण्ड रामगढ़ में मोहन बाजार मुक्तेश्वर में कार पार्किंग के निर्माण कार्य हेतु ₹9.89 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹3.95 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा छठवें राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम त्रैमासिक किश्त (...
Continue Readingआदर्श विद्या निकेतन हल्दूखाता में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित 300 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया प्रतिभाग पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन तथा जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति एवं राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श विद्या निकेतन हल्दूखाता, कोटद्वार में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं वक्ताओं द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणाम, बच्चों के अधिकार, शिक्षा का महत्व, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम-2012, किशोर न्याय अधिनियम तथा बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न...
Continue Reading
