विशेष लोक अदालत में होगा लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण 21 से 23 अगस्त तक उच्चतम न्यायालय में आयोजित होगा ‘समाधान समारोह’ देहरादून, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव एवं सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) सीमा डुंगरकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को “समाधान समारोह” के अंतर्गत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में उच्चतम न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सुलह एवं राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इनमें फौजदारी मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस मामले, बैंक ऋण एवं वसूली संबंधी मामले, दीवानी एवं वैवाहिक वाद, बीमा दावे, सरकारी एवं सार्वजनिक उपक्रमों से संबंधित प्रकरण, शैक्षणिक एवं सेवा संबंधी मामले सहित अन्य प्रकृति के वाद शामिल हैं। जिला विधि
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हेली सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (आईसीसीसीसी) लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। देहरादून स्थित सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट में स्थापित यह आधुनिक नियंत्रण केंद्र खराब मौसम की परिस्थितियों में भी हेली सेवाओं की हर गतिविधि पर सतत निगरानी बनाए हुए है। आईसीसीसीसी में तैनात नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और यूकाडा की छह सदस्यीय टीम एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के साथ समन्वय स्थापित कर हेली संचालन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में जुटी है। केंद्र से हेली रूट, ट्रैकिंग डिवाइस और प्रत्येक हेली ट्रिप एवं शटल सेवा की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी हेली रूटों पर स्थापित प...
Continue ReadingIIT रुड़की परिसर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर “Responsible Innovation for Inclusive Growth” विषयक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम यूकॉस्ट, आईटीडीए एवं लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने की, जबकि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और innovation केवल आधुनिक विकास के साधन...
Continue Readingराजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ, छात्रहित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं पौड़ी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां शारदे के समक्ष श्रद्धा अर्पित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के नव-रचित कुलगीत सहित सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, गणेश वंदना, गढ़वाली लोकगीत एवं स्थानीय संस्कृति एवं वाद्य यंत्रों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। महाविद्यालय के प्राचा...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं सेना के शौर्य के कारण आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। मुख्यमंत्री ने सेना के साहस और शौर्य के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने कहा ऑपरेशन सिंदूर, आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा जब पूरा देश सो रहा था, तब सेनाओं ने 22 मिनट में पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ध्वस्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा देश की अत्याधुनिक वायु सुरक्षा ...
Continue Reading
