गढ़वाल संसदीय सीट में मतदान समाप्त होने के बाद पौड़ी जिले की 19 अप्रैल को 767 पोलिंग पार्टी लौट आएंगी। पोलिंग पार्टियां राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज पौड़ी में बनाए गए स्ट्रांग रुम में ईवीएम जमा कराएंगी। वहीं, शेष 178 पोलिंग पार्टियां अगले दिन यानि कि 20 अप्रैल को लौटेंगी। शुक्रवार 19 अप्रैल को 13,69,324 मतदाता गढ़वाल लोक सभा सीट में मतदान करेंगे। गढ़वाल लोक सभा सीट में पौड़ी जिले की छह विधान सभा सीट शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मतगणना के लिए जीआईसी पौड़ी केंद्र बनाया गया है। यहां मतदान के पश्चात संपूर्ण जिले की ईवीएम मशीन जमा होंगी। सभी छह विधान सभा क्षेत्रों की ईवीएम मशीनों को रखने के लिए छह स्ट्रांग रुम स्थापित किए गए हैं। मशीन थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगी। उन्होंने बताया कि जिले में 945 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराएंगी। यह टीम म...
Continue ReadingCategory: Slider
पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाला वाहन चालक नशे में मिला, की गई कार्यवाही‘‘ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में तैनात पोलिंग पार्टियों को कंडोलिया मैदान से ले जा रहे बस चालक शराब के नशे में पाये जाने पर उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। मेडिकल जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात समस्त वाहन चालको की जांच की जा रही है। जिसके तहत परिवहन विभाग द्वारा चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि कंडोलिया मैदान से पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाली बस संख्या UK12PB0151 का चालक अर्जुन सिंह शराब के नशे में पाया गया। संबंधित वाहन से 38-श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत पाटूली क्षेत्र की 04 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। वाहन चालक के ख...
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बनाये गये जिला कार्यालय में बनाये गये वेब कास्टिंग कन्ट्रोल रुम, जीपीएम कन्ट्रोल रुम व पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम कक्ष का निरीक्षण निरीक्षण कर तैयारियों को जायजा लिया। इस दौरान उन्होनेे सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली निर्वाचन सम्बंधी सूचनाओं को गम्भीरता व बिना किसी त्रुटि के संकलित करना सुनिश्चित करें। वेब कास्टिंग कंट्रोल रुम के निरीक्षण के दौरान सभी 472 मतदान केन्द्र वेब कास्ट हेतु सक्रिय पाये गये। उन्होने कन्ट्रोल रुम में तैनान स्टाफ को निर्देश दिये कि वे मतदान केन्द्रों पर निरंतर निगरानी बनाये रखें। इसके उपरान्त उन्होने पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम कक्ष का निरीक्षण करते हुए तैनात स्टॉफ को निर्देश दिये कि मतदान से सम्बंधित सूचनाओं के सभी श्रोतों से समय को ध्यान मे रखते हुए त्रुटिरहित सूचना प्राप्त कर...
Continue Readingकैबिनेट मंत्री डा. रावत के आंगन में खिले कमल के पांच फूल कहा, रामनवमी के अवसर पर प्रकृति ने दिये शुभ संकेत प्रदेश की पांचों सीट पर भाजपा को मिलेगी विजयश्री देहरादून, 18 अप्रैल 2024 सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया में खासी वायरल हो रही है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुदरत ने भी राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के संकेत दे दिये हैं। रामनवमी के पावन अवसर पर ऐसा संयोग बना कि घर के आंगन में पहली दफा कमलदल खिले और वह भी पांच। यह भी गजब संयोग है कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव निशान भी कमल है और राज्य में लोकसभा सीट भी पांच हैं। प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार थम गया है। राजनीतिक दल चुनावी गणित लगाने में जुटे हैं। इस बीच सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत की फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई है। डा. रा...
Continue Readingदेहरादून दिनांक 17 अपै्रल 2024, (जि.सू.का.), जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में विधानसभावार बनाए गए, सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। उनहोंने एआरओ सहित संबंधित अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। आज प्रातः 08 बजे चकराता विधानसभा का स्ट्रांगरूम सहायक रिटर्निंग अधिकारी चकराता की उपस्थिति में खोला गया तथा ईवीएम को सामग्री वितरण स्थल तक लाया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने प्रातः ही महाराणा स्पोर्टस कालेज पंहुचकर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभावार बनाये गए सामग्री वितरण स्थलों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी इस दौरान उन्होंने सामग्री वितरण स्थल एवं कार्मिक उपस्थिति स्थल पर कार्मिकों से संवाद करते हुए कार्मिकों के ...
Continue Reading
