Slider

निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया निर्वाचन तैयारियों का जायजा देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण सूचना ब्यूरो: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने बुधवार को देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर मतदान हेतु प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों/ फेसिलिटेशन सेंटर एवं निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम ट्रेंनिंग सेंटर, वोट फैसिलिटेशन सेंटर समेत विभिन्न स्टॉल्स का भी निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिकों से बातचीत कर उनको मनोयोग और टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में सकुशल मतदान संपादित करने हेतु मतदान ड्यूटी में लगे समस्त कार्मिक पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस...

Continue Reading
Slider

बुधवार सायं 05ः00 बजे से चुनाव प्रचार करने की समयावधि समाप्त

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 07ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक मतदान होना है। राज्य में बुधवार को सायं 05ः00 बजे से चुनाव प्रचार करने की समयावधि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मतदान की समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व अर्थात् 17 अप्रैल 2024 को सायं 05ः00 बजे के बाद से समाचार पत्रों में कोई भी राजनैतिक दल, उम्मीदवार, कोई अन्य संगठन या व्यक्ति को कोई भी विज्ञापन प्रकाशित करने से पूर्व राज्य अथवा जिला स्तरीय एमसीएमसी से अनुमति/प्रमाणन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सख्त निर्देश दिये गये हैं कि प्रथम चरण के मतदान प्रारम्भ होने के समय से अन्तिम चरण के मतदान समाप्त होने के आधे घण्टे बाद तक एक्जिट पोल के नतीजों का प्रकाशन या प्र...

Continue Reading
Slider

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में राज्य में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के अन्तर्गत 16 मार्च से अभी तक कुल 16 करोड़ 05 लाख मूल्य की जब्ती हुई है। जिसमें से 05 करोड़ 70 लाख कैश, एनडीपीएस और नारकोटिक्स के तहत 03 करोड़ 99 लाख, 02 करोड़ 93 लाख मूल्य की शराब और 03 करोड़ 26 लाख मूल्य की सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की जब्ती की गई है। हरिद्वार जनपद में सबसे अधिक 08 करोड़ 43 लाख की जब्ती हुई है, नैनीताल जनपद में 01 करोड़ 83 लाख एवं देहरादून जनपद में 01 करोड़ 58 लाख मूल्य की जब्ती हुई है। सर्वाधिक जब्ती पुलिस विभाग द्वारा और उसके बाद आयकर विभाग एवं आबकारी विभाग द्वारा किया गया है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में राज्य में 08 करोड़ 81 लाख मूल्य की जब्ती हुई थी। अपर मुख्य निर्वाचन ...

Continue Reading
Sliderराजनीति

शाह ने बलूनी के समर्थन में ‘विजय संकल्प रैली’ को किया संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित विशाल ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने जनता से बलूनी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि आप अनिल बलूनी को जिताओ, गढ़वाल की चिंता मैं करूंगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 500 सालों के बाद रामलला अपना जन्मदिन राम मंदिर में मनाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि हमने उनकी प्राण प्रतिष्ठा का दृश्य देखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को जानबूझकर पिछले कई दशकों से लटकाते हुए आई जबकि मोदी जी ने महज पांच साल में ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न कराया। शाह ने कहा कि, मैं हमारे उत्तराखंड के युवा सीएम धामी को भी बहुत अभिनंदन देना चाहता हूँ। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनसंघ ने अपनी...

Continue Reading
Slider

17 19 अप्रैल सांय 06 बजे तक ड्राई डे रहेगा

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में 11729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान का समय प्रातः 07ः00 बजें से सांय 05 बजे तक होगा। मतदान के दृष्टिगत राज्य के सभी 13 जनपदों में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम तैनात की गई हैं। मतदान दिवस से 72 घण्टे पहले इन सभी टीमों द्वारा और अधिक गहनता से चैकिंग अभियान चलाया जाता है। मतदान से 72 घण्टे पहले का समय कल से प्रारम्भ हो जायेगा। इसके दृष्टिगत अन्तरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीलिंग को अंजाम दिया जायेगा। अन्तरराज्यीय बॉर्डर पर भी चैकिंग अभियान सघनता से चलाया जायेगा। सभी चैक पोस्टों पर सघन चैकिंग के निर्देश दिये गये हैं। 17 अप्रैल सांय 05 बजे से 19 अप्रैल सांय 06 बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क...

Continue Reading