देहरादून, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव निर्मित कैथ लैब के संचालन हेतु कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर शीघ्र तैनाती की जायेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर निर्वाचन आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विभागीय मंत्री डा धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत अधिकारियों को उक्त नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये हैं। सुबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी 10 मई से प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके सफल संचालन को लेकर राज्य सरकार खासी गंभीर है। यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने कई अहम निर्णय लिये हैं। जिसमें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित कैथ लैब भी शामिल है। विभागीय मंत्री डा....
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी ने किया खेल विभाग हॉस्टल का निरीक्षण जिला मुख्यालय के पास के जंगलों में लगी वनाग्नि के कारण गत दिवस खेल विभाग के हॉस्टल का एक कमरा आग की चपेट में आने के कारण कमरे में रखे स्पोर्ट्स सामग्री व जरूरी दस्तावेज जल गये थे। वनाग्नि के कारण हॉस्टल के कमरे व इसके रखी सामग्री को हुए नुकसान का जायजा लेने जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा घटना स्थल का मौका-मुआयना किया गया। इस दौरान उन्होंने खेल विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बीते रविवार को मुख्यालय स्थित टेका जंगल में लगी आग खेल विभाग के हॉस्टल तक पहुंच गई और एक कमरे में रखे बच्चों के सामान जल कर राख हो गया। इस दौरान तत्काल फायर टीम, खेल विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय लोग पहुंचे और आग पर काबू पाया। जिलाधिकारी ने हॉस्टल का निरीक्षण करते हुए खेल अधिकारी को कमरे में बच्चों का खेल सामग्री व अन्य दस्तावेज जो आग से जलकर राख ...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में पेयजल एवं लीकेज की समस्याओं के दृष्टिगत बैठक लेते हुए पेयजल एवं जलसंस्थान के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद में पेयजल समस्या के निराकरण एवं पानी की बर्बादी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किये टोल फ्री नम्बर । जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि पानी से संबंधित किसी भी समस्या, पानी की कमी , पाईपलाइन लीकेज़ या पानी से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए जिलाधिकारी देहरादून के फेसबुक पेज या टोल फ्री नं0 18001802525/18001804109 पर कॉल की जा सकती है । जिलाधिकारी ने जल संस्थान, पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में डिवीज़नवार ट्यूबवैल, हैन्डपम्प, नलकूप, टैंकर आदि की सूचना निर्धारित प्रारूप पर शाम तक उपलब्ध करांए साथ ही उनकी अद्यतन स्थिति सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर...

Continue Readingजनपद हरिद्वार अंतर्गत अग्रिम आदेशों तक फसलों की पराली, गन्ने की पत्तियों आदि को जलाने पर पूर्णतः प्रतिबंध जिलाधिकारी एवम जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल आदेश जारी करते हुए बताया कि वर्तमान में राज्य के कई हिस्सों में वनाग्नि की घटनाएं घटित हो रही है। जिससे व्यापक हानि भी प्रदर्शित हुई है। पूर्व में ऐसा देखा गया है कि जनपद हरिद्वार में अधिकांश कृषको / काश्तकारों द्वारा गेहूँ की फसल कटाई के उपरांत बचे हुए अवशेष को एवं गन्ने की पत्तियों को जलाया जाता हैं। जो भारतीय दण्ड संहिता 1860 एवं वायु प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम 1981 के अंतर्गत एक कानूनी अपराध है। वर्तमान में प्रचण्ड गर्मी के कारण तापमान में ओर वृद्धि होने की सम्भावना है। ऐसे में गेहूँ की फसल कटाई के उपरांत बचे हुए अवशेष एवं गन्ने की पत्तियों को जलाये जाने से इस बात की प्रबल सम्भावना है कि तेज हवा के कारण नजदीक के जंगलो के ...
Continue Reading