अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं तक कुछ आवश्यक दस्तावेजों को पंहुचाने का कार्य मतदान से पूर्व किया जाना आवश्यक होता है। राज्य के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने का कार्य गतिमान है। सभी जनपदों में 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप बीएलओ को उपलब्ध कराये गये हैं। अभी तक 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप मतदाताओं तक पहुंच चुके हैं, यह कार्यवाही 14 अप्रैल 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। वोटर स्लिप के माध्यम से मतदाताओं को अपने बूथ की संख्या, निर्वाचक नामावली में क्रम संख्या की जानकारी मिल जाती है। नेशनल वोटर सर्च पोर्टल पर सर्च कर भी अपने बूथ और क्रम संख्या की जानकारी ली जा सकती है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में 03 लाख 90 हजार एपिक कार्ड वितरण का कार्य ...
Continue ReadingCategory: Slider
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रत्याशी लोकसभा हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज डोईवाला विधानसभा के सम्मानित कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विजय संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। साथ ही उनके द्वारा सभी से चुनावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान पूर्व सीएम ने सभी से अपनी ऊर्जा को 19 अप्रैल यानी मतदान के दिवस तक संभाले रखने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव भी एक रण क्षेत्र है और रण क्षेत्र में हमें अंतिम क्षण तक मजबूती से लड़ते हुए विजय प्राप्त करनी है। इस अवसर पर विधायक डोईवाला श्री बृजभूषण गैरोला, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत धर्मपुर डोईवाला ऋषिकेश विधानसभा के सह प्रभारी श्री शमशेर सिंह पुंडीर, चारों मंडलों के अध्यक्ष बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Continue Readingदेहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपीटीशन के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी .आर. सी. पुरुषोत्तम ने कंप्यूटर के माध्यम से लकी ड्रा निकाले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान एवं निर्वाचन के प्रति जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनूठी पहल के क्रम में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक" में दिनांक 03 अप्रैल, 2024 से मतदाता जनजागरूकता हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय पुरस्कार ₹2000 और तृतीय पुरस्कार ₹1000 तय किया गया था। प्रतियोगिता में दिनांक 03 अप्रैल से 09 अप्रैल 2024 तक प्रतिभागियों ने 2700 कमेन्ट किये। जिनमें 1709 कमेन्ट सही पाये गये। सही पाए जाने वाले 1709 उत्तर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा लकी ड्रॉ के माध्यम से तीन विजेत...
Continue Readingराजनीतिक खर्चों की ऊपरी सीमा का ध्यान रखते हुए पारदर्शिता के साथ खर्चे का ब्योरा रखें प्रत्याशी -ब्यय प्रेक्षक मुफ्त उपहार, सामग्री वितरण अथवा किसी भी तरह के प्रलोभन देने की कोशिश न करें- FST और SST के उड़नदस्ते अवैध गतिविधियों पर रख रहे हैं बारीकी से नजर मैरिज व कम्यूनिटी हॉल तथा एन0 जी0 ओ0 और स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों और खर्च की भी हो रही है सख्त निगरानी सूचना/12 अप्रैल, 2024ः ब्यय प्रेक्षक 02 गढ़वाल, उमाशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी-पदाधिकारियों और सहायक ब्यय प्रेक्षकों के साथ राजनीतिक खर्चे के लेखा मिलान की दूसरी बैठक आयोजित की गयी। ब्यय प्रेक्षक ने सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि उपरी खर्च सीमा का ध्यान रखते हुए खर्च के विवरण का पारदर्शिता के साथ रिकार्ड रखें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार...
Continue Readingपौड़ी: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने विकासखण्ड पौड़ी के क्यार्क गांव में मतदान केन्द्र संख्या 15 के रुप में चिन्हित राजकीय इण्टर कालेज क्यार्क का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्र में विद्युत, फर्नीचर, शौचालय, रैम्प व शैड सहित सभी व्यवस्थायें मानक के अनुरुप पायी गयी जबकि पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। गुरुवार को देर सांय मतदान केन्द्र क्यार्क के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने केन्द्र पर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने राइका क्यार्क के प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि मतदान हेतु चिहिन्त कक्ष से सभी प्रचार-प्रसार सामग्री व विद्युत उपकरण बैटरी इत्यादि को प्राथमिकता के आधार पर हटाना सुनिश्चित करे। शौचालय में निर्बाद पानी की आपूर्ति हेतु उन्होने सम्बंधित अधिकारी के आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। इसके उपरांत उन्होने क्यार्क ...
Continue Reading
