Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर जारी किए दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या, आगामी चारधाम यात्रा, विद्युत आपूर्ति आदि महत्वपूर्ण विषयों पर राज्य शासन के आलाधिकारियों व सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए। वनाग्नि को लेकर ऊपर से लेकर नीचे तय तय की जाए जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वनाग्नि को लेकर कहा कि हमारे सामने वनाग्नि बड़ी चुनौती के रूप में उभरी है। उन्होंने मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी को निर्देशित किया कि इस मामले में ऊपर से नीचे तक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर तैनात...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी बोले, जल संरक्षण को लेकर कार्ययोजना तैयार करें

जल संरक्षण को लेकर कार्ययोजना तैयार करें: जिलाधिकारी पौड़ीः जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र में जनपद स्तरीय जल संरक्षण एवं संवर्धन समिति की बैठक ली। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल स्त्रोतो, जल धाराओं व नदियों के पुनर्जीवीकरण को लेकर कार्ययोजना तैयार करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जल संरक्षण एवं संवर्धन की बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल संरक्षण अभियान के तहत बनाये जा रहे प्लान में जनपद की कोई तीन नदियों सहित उसकी 20 सहायक नदियों को शामिल करने के साथ ही प्रत्येक विकासखण्ड से 10-10 कुल 150 जल स्त्रोतों को शामिल करना सुनिश्चित करें। उन्होने स्पष्ट किया कि जिन जल स्त्रोत को पुनर्जीवित करने के लिए कार्ययोजना में शामिल किया जा रहा है वे उन बीस सहायक नदियों से सम...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड को जीरो एक्सीडेंट स्टेट बनाने के विजन के साथ कार्य करने के नसीहत

राज्य में दुर्घटना राहत निधि में देरी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सार्वजनिक सेवायान की दुर्घटना के मामलों में प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी करने के निर्देश दिए राहत राशि की हकदारी हेतु अब मजिस्ट्रीयल जांच रिपोर्ट की आवश्यकता नही जिलाधिकारियों को दुर्घटना राहत निधि हेतु 50 लाख रूपये की धनराशि आवंटित अधिकारियों को क्रैश बैरियर की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी ऑडिट के कड़े निर्देश प्रोफेशनल एजेंसी के माध्यम से नियमित रोड सेफटी ऑडिट जिलाधिकारी निर्धारित डेडलाइन के भीतर अधिक दुर्घटना वाले स्थानों की मैपिंग एवं सुधारात्मक कदम उठाएंगे राज्य में दुर्घटना राहत निधि में देरी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सार्वजनिक सेवायान की दुर्घटना के मामलों में प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी करने ...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को जारी किए कड़े निर्देश

उत्तराखंड में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किए कड़े निर्देश डेंगू व चिकनगुनिया के हॉटस्पाट बन रहे इलाकों से होगी अभियान की शुरूआत देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को महाअभियान चलाने जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने अहम दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। राज्य में सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर महाअभियान चलाया जायेगा। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि विगत वर्षों से डेंगू एवं चिकनगुनिया रोग राज्य में एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में सामने आ रहा है। डेंगू एवं चिकनगुनिया रोग एक ही प्रजाती के मच्छर यानि एडिज मच्छर के काटने से फैलते हैं। हर साल जुलाई से माह नवम्बर तक का समय इन रोगों के प्रसार के लिए अनुकूल होता है। इसी कम...

Continue Reading
Slider

वन विकास निगम के अध्यक्ष गहतोड़ी का निधन

कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम जताई संवेदना वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे। ई...

Continue Reading