Slider

वरिष्ट कांग्रेसी नेता दिनेश अग्रवाल ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

वरिष्ट कांग्रेसी नेता दिनेश अग्रवाल ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन देहरादूनः गत दिवस कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिनेश अग्रवाल आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद व पूर्व सीएम डा रमेश् पोखरियाल निशंक, आदि की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिनेश कांग्रेस के कांग्रेस के सीनिर नेताओं में रहे। उन्होंने 2002 व 2007 में लगातार दो चुनाव में उन्होंने लक्ष्मण चौक सीट से भाजपा कैंडिडेट नित्यानंद स्वामी को पराजित किया। फिर 2012 में धर्मपुर विधानसभा सीट पर प्रकाश ध्यानी को हराकर विधायक बने। 2017 के चुनाव में उन्हें हार का मुहं देखना पड़ा। हाल ही में उनके खेमे से बगावत की सूचनाएं थी तो बताया जा रहा है कि प्रीतम हरदा ने उन्हें मनाने की भी कोशिश की। लेकिन गत शनिवार को उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा ...

Continue Reading
Slider

मतदान जागरूकता हेतु दौड़ी साइकिल

देहरादून,अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आज स्वीप के अन्तर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किये जाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 साइकिलिस्टों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली में विशेष प्रमुख सचिव खेल, उत्तराखण्ड शासन अमित सिन्हा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ० बी०वी०आर०सी० पुरूषोत्तम, के साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी साइकिल रैली में भाग लिया। साइकिल रैली प्रारम्भ करने से पूर्व डॉ० बी०वी०आर०सी० पुरुषोत्तम, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड द्वारा उपस्थित सभी साइकिलिस्टों एवं ऑफीशियल्स तथा खिलाड़ियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों तथा अन्य जनमानस को मतदान के लिए प्रेरित किया गया और साथ ही मतदान के सम्बन्ध में सभी को शपथ दिलाई गई। शपथ के उपरान्त साइकिल रैली को निदेशक खेल, उत्तराखण्ड जितेन्द्र कुमार सोनकर द्व...

Continue Reading
Slider

मतदान कार्मिकों को निर्वाचन के दौरान कैशलैस चिकित्सकीय सुविधा

देहरादून, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के क्रम में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्पादनार्थ में तैनात मतदान कार्मिकों को निर्वाचन के दौरान Cashless Medical Treatment की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु डा. संजय जैन मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून (मो.नं. 9528285031) को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है। उन्होने अवगत कराया है कि मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों तथा सुरक्षा कर्मियों को आकस्मिक स्थिति में Cashless Medical Treatment की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु जनपद के समस्त राजकीय / Empanelled Hospitals/ Speciality Hospitals की मैपिंग करते हुए कैशलैस चिकित्सकीय सुविधा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित् करवाये जाने के प्रति उत्तरदायी होगें। सा...

Continue Reading
Slider

सर्विस वोटरों के डाक मतपत्र जनपदों को प्राप्त होने भी प्रारंभ

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) जारी किये गये थे, जिसमें सभी सर्विस वोटर्स को मतदान करने के लिए डाक मतपत्र प्रेषित किये गये थे। 93187 ईटीपीबीएस इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सर्विस वोटरों तक पहंचाये गये थे, अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 76 हजार डाक मतपत्र डाउनलोड किये जा चुके हैं। 07 अप्रैल 2024 तक डाक मतपत्र डाउनलोड किये जा सकते हैं। कुछ सर्विस वोटरों के डाक मतपत्र जनपदों को प्राप्त होने भी प्रारंभ हो गये हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि मतदान के दिवस पर और मतदान के एक दिन पहले समाचारपत्रों में प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापनों को पूर्व प्रमाणीकरण कराना होगा। प्रिंट मीडि...

Continue Reading
Slider

103 वर्ष की बुजुर्ग महिला को मतदान के लिए प्रेरित किया

103 वर्ष की बुजुर्ग महिला को जिलाधिकारी ने किया मतदान के लिए प्रेरित लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत पौड़ी स्थित क्यूंकालेश्वर के वार्ड नम्बर 1 की 103 वर्ष की बुजुर्ग महिला श्रीमती आंनदी देवी पत्नी महेश्वर प्रसाद को जिलाधिकारी द्वारा मतदान हेतु प्रेरित करते हुए उनको पोस्टकार्ड दिया गया। जिलाधिकारी ने इस दौरान आंनदी देवी की बहू श्रीमती शांति देवी उम्र 77 वर्ष को भी पोस्टकार्ड देते हुए आगामी लोकसभा में मतदान करने को प्रेरित किया गया। वहीं समस्त विकासखंड़ों में भी बुजुर्ग एवं दिव्यांग सहित अन्य मतदाताओं को आगामी 19 अप्रैल को मतदान करने हेतु अपील पोस्टकार्ड दिये जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाताओं को गढ़वाली भाषा में भेजे जा रहे मतदान अपील का मतदाताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की शपथ भी ली है।

Continue Reading