देहरादून, चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एनडीएमए भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रस्तावित मॉक अभ्यास के संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने संबंधित विभागों एवं एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के अधिकारियों को आपदा से निपटने हेतु समस्त उपकरण, साजो सामान एवं संसाधन तैयार रखें । उन्होने कहा कि आपदा जैसी घटनाएं बताकर घटित नहीं होती हैं, ऐसी घटनाओं से निपटने हेतु समय-समय पर मॉक अभ्यास किए जाते हैं ताकि आपदा से निपटने हेतु तैयारियां परखी जा सकें। उन्होनें सभी विभागों को आपदा से निपटने हेतु आपसी समन्वय से साथ कार्य करने की बात कही। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर हर गिरी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ...
Continue ReadingCategory: Slider
उत्तराखण्ड में जलस्रोतों, धाराओं व नदियों के पुनर्जीवीकरण के सम्बन्ध में जिलों से एक्शन प्लान प्राप्त ना होने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी उत्तराखण्ड में जलस्रोतों, धाराओं व नदियों के पुनर्जीवीकरण के सम्बन्ध में जिलों से एक्शन प्लान प्राप्त ना होने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी है। विषय की गम्भीरता को देखते हुए सीएस ने जिलाधिकारियों को इस कार्य हेतु जिलें में तत्काल एक पूर्णकालिक समर्पित जलागम नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को तत्काल तीन दिन के भीतर जिला स्तरीय Spring and river rejuvenation authority (SARRA) की बैठक लेने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य विकास अ...
Continue Readingभारतीय वायु सेना ने जनपद में चलाया प्रेरक अभियान पौड़ी गढ़वाल। भारतीय वायु सेना के रिक्रूटमेंट केंद्र (संख्या नम्बर 2) रेस कोर्स नई दिल्ली से आई टीम पौड़ी गढ़वाल पहुंची। टीम पौड़ी और निकटवर्ती क्षेत्रों के विभिन्न राजकीय इण्टर कॉलेजो और सरकारी पोलटेक्निक संस्थानों में पहुंचकर 30 अप्रैल से 04 मई तक वायु सेना प्रेरक अभियान चलायेगी। टीम अग्निवीर कैडर भर्ती और ऑफिसर कैडर भर्ती आवश्यक प्रक्रियाओं जैसे कि शैक्षणिक योग्यताऐं, शारीरिक मापदण्ड, चिकित्सा परिक्षण और परीक्षाऐं कितनें चरणों में होती है इन सभी का विधिवत रूप से कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को अवगत करायेगी। सार्जेंट दीपक केशरी के नेतृत्व में टीम ने आज पहले दिन जिले के तीन राजकीय इण्टर कालेजों रा0इ0का0 क्यार्क (पौड़ी), रा0इ0का0 देहलचौरी (कोट) और रा0इ0का0 श्रीनगर (खिर्सू) के छात्र-छात्राओं को सभी जानकारी देते हुए उनमें देशभक्ति का जज्बा भरकर देश...
Continue Readingअप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन एनडीएमए और यूएसडीएमए की ओर से टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन एनडीएमए के सदस्य ले. जनरल सैयद अता हसनैन ने परखीं चारधाम यात्रा की तैयारियां देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली जिले में ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा में आई बाढ़ इसका उदाहरण है। ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर इनसे निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता तैयारी करनी होगी। यह बात राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ;एनडीएमए के सदस्य ले. जनरल सैयद अता हसनैन (अप्रा) ने कही। चारधाम यात्रा की आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से आयोजित ट...
Continue Readingसोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड ने किया पूरे देश में टॉप मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सूचना महानिदेशक ने दी पूरी टीम को बधाई देहरादून। सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से मार्च महीने की जारी रैंकिंग में उत्तराखण्ड को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तराखण्ड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया टीम को बधाई दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में मतदान जागरूकता अभियान को ग्राउंड स्तर और सोशल मीडिया पर योजनाबद्ध तरीके से तेजी से चलाया गया। मतदान जागरूकता और मतदान संबंधी जानकारी से भरे क्रिएटिव कंटेंट लोगों द्वारा काफी पसंद किए गए। सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में वोट अपील हो य...
Continue Reading
