व्यय प्रेक्षक उमाशंकर प्रसाद( आईआरएस) ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों और सहायक व्यय प्रेक्षक के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि व्यय लेखा रजिस्टर को व्यवस्थित करना जरूरी है। इस अवसर पर समस्त प्रत्याशियों के लेखाओं का मिलान किया गया। आयोजित बैठक में व्यय प्रेक्षक ने कहा कि नामांकन की तिथि के बाद से हर दिन का लेखा-जोखा, कैश बुक और बैंक की पासबुक का नियमित रूप से रख-रखाव होना चाहिए। नामांकन की तिथि के बाद प्रत्याशी के खर्च जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी चुनावी खर्च में 10 हजार रुपये से अधिक नकद भुगतान नहीं कर सकता है। इससे अधिक का भुगतान केवल चेक, बैंक ड्राफ्ट या ऑनलाइन तरीके से किया जा सकता है। कहा परिणाम घोषणा के 30 दिन के भीतर प्रत्याशी को चुनावी खर्च का पूरा ब्योरा निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। व्यय प्रेक्षक ने समस्त ...
Continue ReadingCategory: Slider
निष्पक्ष, पारदर्शी व सफलतापूर्वक संपादित करवाएं चुनाव: जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान कार्मिकों का 05 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व सफलतापूर्वक सम्पादित करने को लेकर 05 दिवसीय मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन आज यमकेश्वर विधानसभा के 196 पोलिंग पार्टी व पौड़ी विधानसभा की 29 पोलिंग पार्टी के कुल 932 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण लिया गया। जिसमें जोनल मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेने तथा सभी शंकाओं का निदान करने, भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अनुपालन करने को कहा। उन्होंने ईवीएम क्लोज और सील करने की प्रक्रिया, मॉक पोल, रिजर्व मशीन सहित अन्य के बारे में जानकारी दी। उन्ह...
Continue Readingदेहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराते हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज हिमालय संस्कृति कला केन्द्र निम्बूवाला देहरादून में वेबकास्टिंग कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। वेबकास्टिंग कार्मिकों को मतदान की गोपनीयता बनाते हुए वेब कैमरा स्थापित करने तथा मतदान दिवस के दिन अपनाई जाने वाली गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मतदान से एक दिन पूर्व स्थापित वेब कैमरों को सक्रिय किया जाएगा, जिसका सैक्टर मजिस्टेªट द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बूथ पर मतदान गोपनीयता रखते हुए मतदान दिवस की सम्पूर्ण गतिविधि रिकार्ड की जाएगी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, सहायक नोडल प्रशिक्षण डॉ मनीष बिष्ट एवं गिरीश थपलियाल, संदीप वर्मा नोडल वेबकास्टिंग ओम शंकर सिंह सहित कार्मिक उपस्थित रहे।
Continue Readingपौड़ी जनपद की कठूलस्यूं पट्टी के साथ असंख्य लोग उदास मन से अपने जांबाज को अंतिम विदाई दे रहे हैं। गलवान घाटी में शहीद हुए विकास खंड खिर्सू के कठूली गांव निवासी संजय रावत का पार्थिव आज उनके गांव कठूली पंहुच गया है। सुबह से ही अपने जांबाज की एक झलक पाने का आतुर थे। यहां हर किसी की आंख में आंसू हैं। देश की रक्षा करने वाला हर जांबाज शहीद इसी तरह से सम्मान का पात्र बनता है, एक भारतीय के लिए इससे बड़ा सम्मान और कोई नहीं हो सकता। शहीद संजय हम सब के लिए गौरव की भी बात है हमारे अभिमान की भी। शहीद चाहे कहीं का भी हो लेकिन वह पूरे देश का अपना होता है। उसके आगे श्रद्धा स्वरूव मस्तक स्वतः ही झुक जाते हैं। बताया जा रहा है कि 10 बजे के करीब शहीद संजय रावत पूरे सैन्य सम्मान के साथ कठूली पहुंचेंगे, वहां उनके पार्थिव शरीर को दर्शकों के लिए रखा जाएगा। गांव को जाने वाली सड़कों पर भी लोग फूल मालाओं से सज...
Continue Readingदेहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु बूथवार ईवीएम, वीवीपैट का रैण्डमाईजेशन कार्य विगत दिवस सम्पन्न होने के उपरान्त आज कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम, वीवीपेट को ईवीएम वेयरहाउस से निवार्चन सामग्री वितरण केन्द्र महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांगरूम में रखा गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोेनिका ने ईवीएम वेयर हाउस एवं मतदान सामग्री वितरण स्थल महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में विधानसभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि स्ट्रांगरूम एवं स्ट्रांगरूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे से 24×7 निगरानी बनाए रखी जाए तथा फूटेज को संग्रहित की जाएं। स्ट्रांगरूम परिसर के बाहर 24×7 सुरक्षा व्यवस्था हेतु सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। नोडल अधिकारी ईवीए...
Continue Reading
