Slider

राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर वेबकास्टिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शातिंपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए अनेक व्यवस्थाएं की जाती है। मतदेय स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती करना, ऑब्जर्वर की तैनाती करना बूथ लेवल पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती करना, पोलिंग पार्टियों का रेंडमाईजेशन करना और सेक्टर ऑफिसर की तैनाती करना एवं अन्य व्यवस्थाएं इसमें शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये थे कि राज्यों में 50 प्रतिशत पोलिंग स्टेशन में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाए। उत्तराखण्ड में 11729 पोलिंग स्टेशन में से 5892 पोलिंग स्टेशन को वेबकास्टिंग में लिया जायेगा। मतदान के दिन जो भी घटनाक्रम मतदान केन्द्र में हो रहा है, उसकी जानकारी एआरओ के पास लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से पहुंच जायेगी। पोलिंग बूथों पर किसी भी प्रकार की समस्य...

Continue Reading
Slider

भाजपा के पक्ष में एक तरफ माहौलः त्रिवेन्द्र

खानपुर विधानसभा क्षेत्र में त्रिवेंद्र के महा जनसंपर्क अभियान व मेगा रोड शो में दिखा लोगों का हुजूम गांव में हर समुदाय के लोगों ने त्रिवेंद्र का पुष्प वर्षा से किया जोरदार स्वागत, भाजपा और नरेंद्र मोदी के समर्थन में की जमकर नारेबाजी भाजपा के पक्ष में लोगों का बढ़ता जनाधार, मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल पर मुहर है: त्रिवेन्द्र खानपुर विधानसभा क्षेत्र में आज हरिद्वार से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का महा जनसंपर्क और मेगा रोड शो का आयोजन किया गया। भाजपा के विधानसभा क्षेत्र ढंडेरा कार्यालय से यह रोड शो मोदी जी और त्रिवेंद्र के जयकारों के साथ शुरू हुआ। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का क्षेत्र के लोगों ने फूल मालाओं और पुुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। त्रिवेंद्र और मोदी के समर्थन में उत्साह पूर्ण नारेबाजी की। यहां से त्रिवेंद्र का काफिला लंंढौरा, थिथौल...

Continue Reading
Slider

संजय ने दिया प्राणों का सर्वोच्च बलिदान

अलविदा अहले वतन हम तो सफर करते हैं मां भारती की सेवा करते हुए कठूली गांव निवासी संजय रावत ने गत दिवस अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। इस सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जनपद पौड़ी के विकास खंड खिर्सू के कठूली कुसली गांव निवासी संजय इन दिनों ग्लेशियर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि पांच अपै्रल को उनके पार्थिव शरीर को दिव्य दर्शनों के लिए कठूली लाया जाएगा। और उसके बाद पैतृक अलकनंदा के तट पर इस जांबाज को अंतिम विदाई दी जाएगी। संजय की एक तीन वर्षीय पुत्री और छह माह का बालक है। सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत परिजनों को सात्वना हेतु कठूली गांव पहुंचे। उन्होंने पुण्य आत्मा की शांति व परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। परिजनों को ढाढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि वह पूरे मनायोग के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।

Continue Reading
Slider

गौरव के इस्तीफे के रूप में कांग्रेस को अब का सबसे बड़ा झटका

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में वल्लभ ने लिखा, श्नमस्कार! भावुक हूं. मन व्यथित है. काफी कुछ कहना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं, बताना चाहता हूं. लेकिन, मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं जिससे दूसरों को कष्ट पहुंचे. फिर भी मैं आज अपनी बातों को आपके समक्ष रख रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सच को छुपाना भी अपराध है, और मैं अपराध का भागी नहीं बनना चाहता. महोदय, मैं वित्त का प्रोफेसर हूं. कांग्रेस पार्टी की सदस्यता हासिल करने के बाद पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया. कई मुद्दों पर पार्टी का पक्ष दमदार तरीके से देश की महान जनता के समक्ष रखा. लेकिन पिछले कुछ दिनों से पार्टी के स्टैंड से असहज महसूस कर रहा हूं. जब मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया तब मेरा मानना था कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है. जहां पर युवा, बौद्धिक लोगों की, उनके आइडिया की क़द्र...

Continue Reading
Slider

आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपेक्षा

देहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में प्रिन्टिंग प्रेस के स्वामियों के साथ बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह ने प्रिन्टिंग प्रेस स्वामियों एवं उनके प्रतिनिधियों निर्वाचन के दौरान प्रचार सामग्री प्रकाशन के सम्बन्ध में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127क के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने निष्पक्ष निर्वाचन हेतु सहयोग की अपेक्षा की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित समस्त प्रिन्टिंग प्रेस संचालकों से मतदान दिवस के दिन परिवार सहित मतदान करने की अपील की तथा आस-पास के लोगों को भी मतदान...

Continue Reading