Slider

शिक्षा विभाग ने बीआरपी-सीआरपी नियुक्ति को चुनाव आयोग से मांगी अनुमति

शिक्षा विभाग ने बीआरपी-सीआरपी नियुक्ति को चुनाव आयोग से मांगी अनुमति विभागीय मंत्री डा. रावत के निर्देश पर विभाग ने आयोग को लिखा पत्र देहरादून, प्रदेश में समग्र शिक्षा परियोजना के तहत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) व संकुल रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया जारी रखने के लिये विद्यालयी शिक्षा विभाग ने भारत निर्वाचन आयोग से आचार संहिता में छूट देने की अनुमति मांगी है। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की ओर से प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जारी पत्र में उक्त पदों पर तैनाती प्रक्रिया जारी रखने की मांगी की गई है। इससे पहले प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को विभागान्तर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जारी रखने के लिये निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगने के निर्देश दिये गये। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह र...

Continue Reading
Slider

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया

देहरादून जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 प्रक्रिया अन्तर्गत 19 अप्रैल 2024 को 01-टिहरी गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के पश्चात अभिलेखों को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर के शूटिंग एवं मल्टीपरपज हॉल में स्थापित स्ट्रांग रूमों में जमा किये गये है, जो मतगणना समाप्ति 04 जून, 2024 तक पुलिस अभिरक्षा में रहेंगी। यद्यपि उक्त सभी अभिलेख स्ट्रांग रूम पूर्णतः सी.सी.टी.वी. व सुरक्षा बलों की निगरानी में हैं, तथापि इसे और नियमित एवं प्रभावी अनुश्रवण हेतु पूर्व जारी आदेश द्वारा अधिकारियों की तैनाती की गयी है। अधिकारियों के अन्यत्र स्थानान्तरण के फलस्वरूप आदेश को निम्नानुसार आंशिक संशोधन करते हुए 25 अपै्रल 2024 रात्री 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक श्री ललित मोहन बैजवाल, सहायक अभियंता,...

Continue Reading
Slider

43.30 वर्ग मीटर मैं किए प्रयोग मैं उपज 10.24 किलो प्राप्त हुई

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज राजस्व ग्राम रायपुर मैं संपादित फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान स्वयं भी कृषकों के साथ गेंहू की कटाई की। कस्तकार अनुज भट्ट के खेत मैं 43.30 वर्ग मीटर मैं किए प्रयोग मैं उपज 10.24 किलो प्राप्त हुई। मौके पर सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, कानूनगो संजय सैनी, राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, अपर सांख्यिकी अधिकारी अरूण बहुगुणा,बिशन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Slider

रायपुर में बनाये स्ट्रांगरूम का रूटीन निरीक्षण किया

देहरादून जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन श्रीमती सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाये स्ट्रांगरूम का रूटीन निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी। महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बनाए स्ट्रांगरूम की 24×7 कन्ट्रोलरूम से मॉनिटिरिंग की जा रही है। अधिकारियों द्वारा डयूटी के अनुसार विजिट किया जा रहा है। स्ट्रांगरूम की सुरक्षा हेतु 03 चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था की गई।

Continue Reading
Slider

पेयजल शिकायत निवारण कक्ष प्रारम्भ करने हेतु निर्देश

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में पेयजल से सम्बन्धित समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। जिलाधिकारी ने विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित पेयजल एवं लीकेज की समस्या से सम्बन्धित समाचारों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों पेयजल समस्याओं का समाधान करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आगामी भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल समस्याओं को एक आपदा के रूप में देखते हुए त्वरित निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के स्तर पर एक पेयजल शिकायत निवारण कक्ष प्रारम्भ करने हेतु भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पेयजल शिकायत निवारण स्थापित किया गया जिसमें जनपद में पेयजल समस्याओं के सम्बन्ध में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के शिकायत निवारण कक्ष में मो० नं० 945637525...

Continue Reading