गुमानीवाला क्षेत्र से दुखद खबर आई है। यहां तेज तूफान में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक डीएसबी स्कूल के समीप गुमानीवाला निवासी धर्म बहादुर छेत्री (40) के ऊपर पेड़ गिर गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें असपताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Continue ReadingCategory: Slider
खबर कोटद्वार से है। यहां मतदान के अगले दिवस एक पीठासीन अधिकारी तैनाती स्थल से गायब हो गया। खोजबीन हुई तो वह अपने घर में मिला। वो भी नशे की हालात में। मामला 41-कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र नंबर-4 अपर कालाबड़ स्थित पोलिंग बूथ का है। यहीं यह महाशय मतदान अधिकारी के रूप में तैनात थे। अब पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। निर्वाचन की जिम्मेदारियों मंे गलती करने वाले मतदान अधिकारी सुरेश कुमार नौटियाल बूथ से बाहर गया है। बूथ का निरीक्षण हुआ तो वह नहीं मिला। फोन तक नहीं उठाया। फिर एक्शन हुआ तो वह अपने घर में नशे में धुत था।
Continue Readingमकान में आग, सामान स्वाहा घर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख उत्तरकाशी में आग खबर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी से है। यहां तहसील मोरी के ग्राम सौड़ में एक आवासीय मकान में आग लग गई। गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घर का सामान जलकर राख हो गया।
Continue Readingलोक सभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में मतदाताओं का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां पांच बजे तक करीब 53.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जबकि 2019 में मतदान का औसत 58.01 था। निर्वाचन आयोग ने खबर लिखे जाने तक जनपदवार निम्न डाटा जारी किए हैं। नैनीताल- 59.36 हरिद्वार - 59.01 अल्मोड़ा - 44.43 टिहरी - 51.01 गढ़वाल - 48.79 साल 2019 का औसत - 58.01
Continue Readingश्रीनगर/पौड़ी गढ़वाल, सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज पौड़ी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खिर्सू ब्लॉक स्थितअपने पैतृक गांव नौगांव में मतदान किया। लोकतंत्र के इस महापर्व पर उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। डॉ. धन सिंह रावत ने आज सुबह अपने पैतृक गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव, खिर्सू पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ दीपा रावत ने भी गांव के बूथ पर मतदान किया। कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। उन्होंने पहली बार वोट करने वाले युवाओं से अपील की कि वह मजबूत लोकतंत्र की आवाज़ बनने के लिये अवश्य मतदान करें। डॉ रावत ने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है और प्रत्येक मतदाता को वोट जरूर डालना चाहिए और यह हमारी मौलिक जिम्मेदारी भी है। मतद...
Continue Reading
