देहरादून,मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड, तथां जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री झरना कमठान द्वारा 30 मार्च 2024 से 06 अप्रैल 2024 तक बूथ जागरूकता सप्ताह मनाए जाने हेतु प्रत्येक दिवस अलग अलग वर्ग के मतदाता समूह को लक्षित करते हुए गतिविधियों का रोस्टर जारी किया गया है जिसके क्रम में आज द्वितीय दिवस पर वृद्ध मतदाताओं को जागरूक करने उन्हें सक्षम एप डाउनलोड करवाने तथा फार्म 12डी भरने में सहयोग करने हेतु जनपद में विभिन्न वृद्ध आश्रम एवं घर घर जाकर बीएलओ, वोटर सखी विभिन स्वयं सहायता समूहों द्वारा अभियान चलाया गए। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका का द्वारा वृहद स्तर पर स्वीप गतिविधि आयोजित करने हेतु दिए गए निर्...
Continue ReadingCategory: Slider
भाजपा और मोदी सरकार के प्रति लोगों के विश्वास का जनाधार: त्रिवेन्द्र भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र का ज्वालापुर और भगवानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा रोड शो ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र का पुष्प वर्षा से किया स्वागत, समर्थन में जमकर नारेबाजी हरिद्वार। हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज ज्वालापुर और भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा रोड शो निकाला। रोड शो विधानसभा ज्वालापुर के सोहलपुर से सुबह 9 बजे शुरू होकर हद्दीवाला, इब्राहिमपुर मसाही, झिडियान ग्रांट 10:00 बजे पहुंचा। जगह-जगह ग्रामीण हाथों में भाजपा का ध्वज लिए और हाथों में फूल माला लिए हुए त्रिवेन्द्र के स्वागत के लिए खड़े थे। उसके बाद वाहनों का रैला मानूबास, मजाहिदपुर, सतीवाला, लालवाला मजबता होते हुए बुग्गावाला पहुंचा। वहां ग्रामीणों के साथ बैठक कर मोदी जी को फिर से प्...
Continue Readingकांग्रेस को एक और झटका, महेश शर्मा ने पार्टी को किया टा टा उत्तराखंड कांग्रेस में पतझड़ का दौर जारी है। यहां नेता इस्तीफों की झड़ी लग रही है। आज कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा ने भी पार्टी को बॉय बॉय कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व अन्य नेताओं की मौजूदगी में शर्मा ने भगवा धारण कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Continue Readingदेहरादून, देहरादून शहर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की स्कूटी रैली को मुख्य विकास अधिकारी ने फ्लैग ऑफ किया गया। उक्त रेली में लगभग 125 स्कूटी पर 180 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त रैली में स्कूटी मतदाता जागरूकता स्टीकर और महिलाओं द्वारा मतदान संबंधी नारों के साथ सर्वे चौक से प्रारंभ होकर बहल चौक से घंटाघर तदोपरांत ई सी रोड होते हुए आराघर पर समापन की गई। रैली मे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राह में चलते लोगों, स्ट्रट वेण्डर, फल विक्रताओं आदि को मतदाता जागरूकता पैम्फलेट भी वितरित किए गए। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका का द्वारा वृहद स्तर पर स्वीप गतिविधि आयोजित करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक/प्रेरित किया ...
Continue Readingविदेशी मदिरा की अवशेष 13 ऑफर वाली दुकानों हेतु आबकारी विभाग को 18 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान व आवेदनकर्ताओं की उपस्थिति खोला गया। प्राप्त आवेदनों की जांच पड़ताल करने के उपरांत इसे स्वीकृति हेतु आबकारी आयुक्त को भेजा गया। गौरतलब हो कि जनपद में 44 विदेशी मदिरा की दुकानों में से 04 प्रथम चरण की लॉटरी में आवंटित हुई जबकि 27 दुकानों को नवीनीकृत की गयी। शेष 13 दुकानों के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हुए थे जिस कारण इन दुकानों के लिए ऑफर देते हुए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त 18 आवेदनों को आवेदकों के सामने खोलकर निरीक्षण करने के उपरान्त इसे स्वीकृति हेतु आबकारी आयुक्त को भेजा गया है। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी के0पी0 सिंह सहित अन्य अधिकारी व आवेदक उपस्थित थे।
Continue Reading
