देहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका का द्वारा वृहद स्तर पर स्वीप गतिविधि आयोजित करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक/प्रेरित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री झरना कमठान के निर्देशानुसार स्वीप कोर कमेटी को आवंटित किए गए न्यून मतदाता प्रतिशत बूथ के क्रम में बूथ संख्या 124 कमरा नं 03 यमुना बाल शिक्षा सदन यमुना कालोनी का भ्रमण जिला कार्यक्रम अधिकारी/ सहायक नोडल स्वीप द्वारा किया गया। उक्त बूथ पर कम वोट का कारण जानने पर अवगत कराया गया कि उक्त बूथ पर समस्त वोटर सरकारी कर्मचारी हैं तथा सरकारी आवास में रहते हैं। अधिकांश वोटर अन्यंत्र स्थानों पर पोस्टि...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून,प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में किसी आपातकालीन दुर्घटना की स्थिति में आपातकालीन तैयारी की जांच किए जाने के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड, एन.सी.आर. (ओ. एंड एम.) ने जिला प्रशासन, देहरादून की अगुवाई में पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सेवा, आपदा प्रबंधन सेल और गेल हरिद्वार के पड़ोसी औद्योगिक ईकाइयाँ जैसे आई.ओ.सी.एल. बहादराबाद, एच.एन.जी.पी.एल. हरिद्वार , जी.जी.एल. देहरादून और अन्य सरकार के सभी संबंधित विभाग/ एजेंसियों आदि के सहयोग से 28 मार्च 2024 को गेल एन.सी.आर (ओ एंड एम) के हरिद्वार अनुरक्षण बेस के अधीन कुआँवाला, देहरादून क्षेत्र में “ऑफ साइट एमरजेंसी ड्रिल” का आयोजन किया । आपदा प्रबंधन योजना की प्रभावशीलता को जांचने के लिए “ऑफ साइट एमरजेंसी ड्रिल” के अंतर्गत कुआँवाला क्षेत्र में पंपकिन रेस्टोरेन्ट के पास नेचुरल गैस पाइपलाइन लोकेशन¼30°14'42.2"N 78°05'58.1"E) पर गैस रिसाव और आग लगने का एक द...
Continue Readingआने वाले दिनों में पूर्व मंत्री डा हरक सिंह रावत को उन पर लगे आरोप जाने क्या दिन दिखाते हैं, पता नहीं, लेकिन उस जांच की आंच की तपिश उनकी पत्नी और पुत्रवधु को भी परेशान करने वाली है। बताया जा रहा है कि हरक और उनकी बहू को ईडी ने पूछताछ के लिए किया तलब हरक सिंह रावत को दो अप्रैल जबकि अनुकृति गुसाईं को तीन अप्रैल को ईडी दफ्तर में तलब किया है। बीती 29 फरवरी को भी उन्हें ईडी ने बुलाया था लेकिन वह गए नहीं। अब दिक्कत बढ़ती नजर आ रही है। बता दें कि हरकू पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के तहत पाखरो टाइगर सफारी निर्माण घपले में अवैध लेन-देन का आरोप है। ईडी ने सात फरवरी को हरक समेत उनके करीबी और कुछ आईएफएस अधिकारियो के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।
Continue Readingलोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका का द्वारा वृहद स्तर पर स्वीप गतिविधि आयोजित करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक/प्रेरित किया जा रहा है। आज भारत स्काउट एंड गाइड सेंट अग्निस इंटर कॉलेज देहरादून के स्काउट के दल ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालय से चुक्खु मोहल्ला, टैगोर विला चकराता रोड तिलक रोड झंडा बाजार होते हुए दरबार साहब पहुंच कर मतदान के महत्व को बताया और शत प्रतिशत मतदान करने का निवेदन किया झंडा साहब में महंत श्री देवेंद्र दास जी द्वारा सभी स्काउट के इस कार्य की प्रशंसा की और सभी स्काउट को सारी संगत के सामने अपने दरबार में बुलाकर इनाम दिया सभी स्काउट ने इसके बाद दरबार साहब के दर्शन किए लंगर किया वहां पर साफ सफाई की ...
Continue Readingमुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन के सन्दर्भ में आयोजित 9 राज्यों की Inter State Border Coordination Meeting में प्रतिभाग किया। बैठक में सुरक्षा सुविधाओं के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य को उत्तर प्रदेश से 9000 होम गार्ड्स उपलब्ध करवाने पर सहमति बनी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, वन तथा खनन विभाग की सयुंक्त टीमों द्वारा निगरानी हेतु निर्देश जारी किये गए। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश से उत्तराखण्ड की सीमा से लगते सिरमौर तथा शिमला जिलों में एफएसटी तथा एसएसटी को सक्रिय करने का अनुरोध किया गया। बैठक में वर्चुअल माध्यम से झारखण्ड, बिहार, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के मुख्य सचिवों के साथ ही पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा0 बी वी आर सी पुरूषोत्तम उपस्थित थे।
Continue Reading
