देहरादूनः कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर से अच्छी खबर आई है। यहां खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। मंत्री सतपाल महाराज फिर दादा बने हैं। उनके छोटे पुत्र सुयश रावत को कन्या रत्न की प्राप्ति हुई है। मध्यप्रदेश स्थित रीवा रियासत की बेटी और सतपाल महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह ने शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। उनका एक पुत्र भी है। वर्षों बाद परिवार में कन्या रत्न की प्राप्ति होने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पुत्रवधु मोहिना सिंह के मायके रीवा रियासत में भी कन्या रत्न की प्राप्ति पर चारों ओर खुशी का माहौल है।
Continue ReadingCategory: Slider
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अवगत कराया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 को सफलतापूर्वक सम्पादित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो के अनुपालन में राजनैतिक दलों/अभ्यर्थियों द्वारा किये जा रहे निर्वाचन व्यय की निगरानी हेतु भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर अनुदेशों का सार-संग्रह वर्ष 2024 के प्रविधानों के अनुसार 02-गढ़वाल निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पंजिका के मिलान हेतु पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 तक कार्यक्रम प्रथम निरीक्षण, द्वितीय निरीक्षण व तृतीय निरीक्षण में निर्धारित किया गया है। प्रथम निरीक्षण 05.04.2024, द्वितीय निरीक्षण 12.04.2024 व तृतीय निरीक्षण 17.04.2024 को जिला कार्यालय, पौड़ी में होगा। कहा कि 02-गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थी उपरोक्ता...
Continue Reading42 साल की शासकीय सेवा के बाद रावत हुए सेवानिवृत्त’‘ 42 साल की सरकारी सेवा का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्र सिंह रावत सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके कार्यों को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। शनिवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि श्री रावत ने अपनी 42 साल की शासकीय सेवा के दौरान बेहतरीन योगदान दिया है। आयुक्त कार्यालय में कार्यरत रहते हुए उन्होंने बेहतर ढंग से कार्यों का संपादन किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद घर में बैठने के बजाय अपनी रुचि के कार्यों में प्रयासरत रहना चाहिए। जरुरत पड़ने पर समय-समय पर वह अपने कनिष्ठों को उ...
Continue Reading13 प्रत्याशियों में होगा मुकाबला, 03 निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।‘‘ अगामी 19 अप्रैल को होने वाले लोक सभा चुनाव में गढ़वाल लोक सभा सीट में 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) चतर सिंह चौहान ने बताया कि 13 प्रत्याशियों ने गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने हेतु नामांकन पत्र भरे थे। इनमें भारतीय जनता पार्टी से अनिल बलूनी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से गणेश गोदियाल, बहुजन समाज पार्टी से धीर सिंह बिष्ट, उत्तराखंड क्रांति दल से आशुतोष नेगी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिष्ट) से रेशमा पंवार, उत्तराखंड समानता पार्टी से विनोद शर्मा, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्याम लाल, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमाक्रेटिक) से सुरेशी देवी, सैनिक समाज पा...
Continue Readingहरिद्वार। हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज खिलाड़ियों के सम्मेलन में युवा खिलाडियों को आह्वान किया कि वे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के अभियान में अपना सहयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस साल में देश में खेलों के साथ खिलाड़ियों को भी हर क्षेत्र में प्रोत्साहित किया। उसका नतीजा है कि आज हमारे खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगितों में मेडल लाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद तीन पीढ़ियों के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के निर्माण के लिए हो रहा है। विकसित भारत आने वाली पीढी के लिए है। इसलिए खिलाड़ियों को भी प्रधानमंत्री के इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि विकसित भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री को हमारे खिलाड़ियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। खेलों से ब...
Continue Reading
