Slider

मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अन्तर्गत राज्य में अभी तक 03 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई है। सबसे अधिक जब्ती 81 लाख मूल्य की हरिद्वार में, 71 लाख मूल्य की उधमसिंह नगर में और 67 लाख मूल्य की देहरादून में जब्ती हुई है। एनडीपीए एक्ट के मामलों में 01 करोड़ एक लाख मूल्य की जब्ती, एक्साइज की 01 करोड़ 03 लाख मूल्य की जब्ती और 48 लाख रूपये कैस की जब्ती हुई है। पुलिस ने 3.25 करोड़ मूल्य की जब्ती, आबकारी विभाग ने 27 लाख की जब्ती आचार संहिता लगने के बाद की है। ई.एस.एम.एस पर सभी एक्टिविटी को दर्ज किया जाता है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन टीमों को पोलिंग बूथ तक लेने के लिए जिन वाहनों का इस्तेमाल किया जायेगा, इस बार उनका किराया बढ़ाया गया है। पहले...

Continue Reading
Slider

दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

देहरादून के अंतर्गत कुँवावाला से एक दुखद खबर आई है। यहां सुबह सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि दादेश्वर मन्दिर से पहले तीन वाहन मारुति Alto 800 UK07BQ7778, ECO Uk13TA1565 एवम ECO sports UK06AC 6499 की आपस में टक्कर हो जाने पर दुर्घटना ग्रस्त हो गए। जिनमे ECO Uk13TA1565 सवारी वाहन में कुल चालक सहित 07 लोग सवार थे। एक वाहन में सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई। अन्य घायलों को इलाज के लिए दून अस्पताल भेजा गया है।

Continue Reading
Sliderराजनीति

आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को 07 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन पत्र दाखिल किया गया। 20 मार्च से 26 मार्च तक कुल 08 प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन किया गया है। 27 मार्च (बुधवार) को नामाकंन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। गढ़वाल लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु चल रही नामाकंन प्रक्रिया के 26 मार्च को बीजेपी से अनिल बलूनी, अर्जुन सिंह निर्दलीय, सोनू कुमार निर्दलीय, विनोद कुमार आर्य उत्तराखंड समानता पार्टी, रेशमा एस.यू.सी.आई.(कम्युनिस्ट), डॉ. मुकेश चंद्र पंत सैनिक समाज पार्टी तथा आशुतोष नेगी यू.के.डी से नामाकंन पत्र दाखिल किया गया। रिटर्निंग अधिकारी/जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अभी तक 08 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। कहा कि 27 मार्च को नामाकंन की अंतिम तिथि तथा 28 मार्च को नामाकंन पत्रों की जांच होगी। जबकि 30 मार्च को नाम वापसी होगी।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग की

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि प्रत्येक जनपद में टीमें हर मतदाता के घर पर जाकर उनसे संपर्क स्थापित करेगी। राज्य में घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम मतदान की प्रक्रिया को 08 अप्रैल 2024 से प्रथम चरण में 03 दिन के लिए प्रारम्भ किया जायेगा। यदि कुछ मतदाता इन तिथियों में अपने घर में उपलब्ध नहीं हो पायेगें, तो ऐसे मतदाताओं के लिए 10 अप्रैल 2024 के बाद से द्वितीय चरण शुरू किया जायेगा। इसका जिला स्तर पर कार्यक्रम तय किया जाएगा। इसकी सूचना मतदाताओं को अखबारों एवं अन्य माध्यमों से भी उपलब्ध कराई जायेगी। मतदान की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिये राज्य में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 85+ आयु के मतदाताओं के लिए घर पर जाकर मतदान की व्यवस्था सुनिश्चत की जा रही हैं। 85+ आयु के राज्य में 65 हजार 160 मतदाता हैं। ...

Continue Reading
Sliderराजनीति

त्रिवेंद्र, बोले, फिर एक बार मोदी सरकार, लक्ष्य 400 पार,

गंगा पूजन कर त्रिवेंद्र ने किया ऑफलाइन नामांकन 22 मार्च को भाजपा प्रत्याशी ने किया था ऑनलाइन नामांकन हरिद्वार, 26 मार्च। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को यहां रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में पहुंच कर ऑफलाइन नामांकन भी कर दिया। इससे पहले, रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के नारे 22 मार्च को ऑनलाइन नामांकन भी किया था। आज सुबह हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पहुंच कर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सबसे पहले परिवार सहित मां गंगा का पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद, उन्होंने भाजपा के चुनिंदा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रोशनाबाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर सादगी से ऑफ लाइन नामांकन भी कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रावत ने चार सैट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले, 22 मार्च को ऑनलाइन नामांकन करने के बाद रावत ने कहा...

Continue Reading