Sliderराजनीति

त्रिवेंद्र, बोले, फिर एक बार मोदी सरकार, लक्ष्य 400 पार,

गंगा पूजन कर त्रिवेंद्र ने किया ऑफलाइन नामांकन 22 मार्च को भाजपा प्रत्याशी ने किया था ऑनलाइन नामांकन हरिद्वार, 26 मार्च। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को यहां रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में पहुंच कर ऑफलाइन नामांकन भी कर दिया। इससे पहले, रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के नारे 22 मार्च को ऑनलाइन नामांकन भी किया था। आज सुबह हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पहुंच कर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सबसे पहले परिवार सहित मां गंगा का पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद, उन्होंने भाजपा के चुनिंदा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रोशनाबाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर सादगी से ऑफ लाइन नामांकन भी कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रावत ने चार सैट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले, 22 मार्च को ऑनलाइन नामांकन करने के बाद रावत ने कहा...

Continue Reading
Slider

जेल से कैदियों की समय पूर्व रिहाई पर विचार

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में न्याय विभाग और गृह विभाग के अधिकारियों की समिति में जेल से कैदियों की समय पूर्व रिहाई पर विचार किया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देश एवं उत्तराखंड जेल मैनुअल में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्यवाही की जायेगी, सर्वप्रथम, ट्रायल कोर्ट, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से आख्या प्राप्त करके पुनः समिति के समक्ष विचार किया जाएगा। माननीय उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल से अनुरोध किया जायेगा की सभी न्यायालयों को निर्देशित करें के प्राथमिकता पर आख्या भेजें

Continue Reading
Slider

होली की मस्ती एवं रंगों में रंगे सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रेस प्रतिनिधि

जनपद में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के पावन पर्व पर जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जनपद वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार खुशी का त्योहार है तथा सभी को आपसी भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है तथा सभी को आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप के साथ अपने त्योहारों को मनाना चाहिए। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में होली का त्योहार हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने सभी प्रदेश एवं जनपद वासियों को होली की बधाई एवं शुभकानाएं दी होली की मस्ती एवं रंगों में रंगे सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रेस प्रतिनिधि जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन में सभी मतद...

Continue Reading
Slider

मुंबई स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में कार्यक्रम

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) एनएसई-एसएसई पर पहले 5 सूचीबद्ध संगठनों का किया स्वागत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) ने एनएसई-सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) प्लेटफॉर्म पर स्वामी विवेकानंद यूथ मूवमेंट (एसवीवाईएम), ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया, मुक्ति, एकलव्य फाउंडेशन और एसजीबीएस उन्नति फाउंडेशन की सूचीबद्धता के साथ पहली पांच लिस्टिंग की उपलब्धि का स्वागत किया। । सामाजिक असर से प्रेरित वित्त की दिशा में इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत के स्वागत में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) मुख्यालय के मुंबई स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इन सूचीबद्धता के ज़रिये लगभग 8 करोड़ रुपये का फंड जुटाया गया, जिसका उपयोग शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, आजीविका, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। बेहद उत्साह के ...

Continue Reading
Slider

अभ्यर्थियों अथवा निर्वाचन अभिकर्ता के साथ बैठक

देहरादून जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी, 01-टिहरी गढवाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय से सम्बन्धित विधिक प्राविधानों और उनका पालन करने के सम्बन्ध में ऋषिपर्णा सभागार कार्यालय में 02 अपै्रल 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे से अभ्यर्थियों अथवा निर्वाचन अभिकर्ता के साथ बैठक आहूत की गई है। बैठक में लोकसभा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यथिर्यों अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता को निर्वाचन लेखे से सम्बन्धित नियमों की जानकारी दी जाएगी।

Continue Reading