Sliderउत्तराखंड

Press Briefing: शराब की दुकानों पर सीसीटीवी के जरिये मॉनिटरिंग

देहरादून, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में ब्रीफिंग करते हुए कहा कि पांचों लोकसभा सीटों के लिए व्यय पर्यवेक्षक उत्तराखंड पहुँच चुके हैं, और शुक्रवार को होने वाले नामांकन के दौरान उनके द्वारा प्रत्याशियों व पार्टियों के खर्च की पूरी निगरानी की जाएगी। श्रीमती नमामि बंसल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में शराब के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। 20 मार्च को नैनीताल के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में कुल 450 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही चंपावत में 600 लीटर शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 के लोकसभा निर्वाचन के दौरान कुल 3 करोड़ की शराब बरामद की गई थी जबकि वर्ष 2022 के विधानसभा निर्वाचन के दौरान कुल 4 करोड़ 70 लाख रुपये की शराब बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि शराब का दुरुपयोग रोकने के लिए कुल 4...

Continue Reading
Sliderराजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की होगी रिकार्ड मतों से जीत

देहरादून। हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराने के लिए भाजपा के सभी दिग्गज नेता एक मंच पर आ गए हैं। आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के तहत आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में त्रिवेंद्र ने कहा कि एक बार फिर मोदी की सरकार और अबकी बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव में जुट जाएं। बुधवार को पूर्व सीएम और हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, रायवाला और डोईवाला में चुनावी बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया है। इसके लिए कार्य...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

स्टेट आइकॉन से मतदाता जन-जागरूक की अपील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित राज्य के स्टेट आइकॉन के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी स्टेट आइकॉन से मतदाता जन-जागरूक कार्यक्रम को और भी व्यापक रूप मतदाताओं तक पहुंचाने के अपील की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश में मतदान होना है, ऐसे में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान स्थल तक लाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना होगा। बैठक में पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण, डॉ. कल्याण सिंह रावत, श्रीमती बसंती बिष्ट एवं डॉ. माधुरी बर्थवाल ने अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तु दास, सुश्री मुक्ता मिश्रा एवं स्टेट नोडल ऑफिसर (स्व...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को देहरादून स्थित मुख्य डाकघर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वहां मौजूद समस्त पोस्ट ऑफिस कार्मिकों, आरडीआर एजेंट्स को मतदाता शपथ दिलाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भारतीय डाक विभाग के समस्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में डाक विभाग का बेहद महत्वपूर्ण भागीदारी और जिम्मेदारी का कार्य होता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोस्ट ऑफिस में दैनिक रूप से बड़ी संख्या में आम जनता अपने कार्यों के लिए पहुंचती है, इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस मतदाता जागरूकता के लिए भी उचित स्थान है। कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने भारतीय डाक विभाग के समस्त एजेंट्स को डोर-टू-डोर मतदाता जागरूकता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया। ...

Continue Reading
Slider

संयुक्त मुख्य ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदाता जागरूकता के संबंध में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मतदाता जागरूकता के लिए अनेक थीम पर आधारित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। 83 लाख 21 हजार 207 मतदाओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। राज्य में अब तक 34 लाख 94 हजार मतदाता मतदान की शपथ ले चुके हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए 13 फरवरी 2024 से एक कलेण्डर भी तैयार किया गया है। मतदाता जागरूकता के लिए मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली, स्लोगन लेखन में अब तक 16 हजार गत...

Continue Reading