मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने देहरादून स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने “वोट करेगा उत्तराखण्ड” थीम का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वहां मौजूद समस्त बैंक कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनजागरूकता के लिए प्रयोग की जाने वाली एटीएम वेन को फ़्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के एजीएम श्री राजीव पंत, एजीएम भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा अमित वीर सिंह, एजीएम स्टेट बैंक राकेश प्रियदर्शी समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित रहे।
Continue ReadingCategory: Slider
हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग में उनके सम्मान को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरे लिए सर्वोपरि है। उनके सम्मान में कभी कोई आंच नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही हरेक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा ग्रास रूट वर्कर ही वास्तव में पार्टी को मजबूत करने के लिए धरातल को बनाने का कार्य करता है। त्रिवेंद्र ने कहा कि सीएम, विधायक और मंत्री रहते हुए उन्होंने पूरी ईमानदारी से कार्य किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1978 से उन्होंने एक प्रचारक के रूप में संघ के जरिए समाज और राष्ट्र सेवा का कार्य करना शुरू किया। वे पहले संगठन मंत्री है जिन्हें पार्टी ने 2002 में राजनीति में उतारा और विधानसभा का टिकट दिया। जबक...
Continue Readingउत्साहित करने वाला जनाधार! लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विधानसभा हरिद्वार (ग्रामीण) में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। हमारे कार्यकर्तों के त्याग, तप की बदौलत हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बने हैं। मोदी सरकार में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंची हैं और इस बार का जनाधार बता रहा है, अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार।
Continue Readingदेहरादून: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से संपादनार्थ, प्रभावी आदर्श आचार संहिता(एमसीसी) निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, मतदेय स्थलों की सूची के प्रकाशन, ईवीएम रैण्डमाईजेशन, रैली-जूलूस, प्रचार-प्रसार की अनुमति आदि के सम्बन्ध में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जनपद के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयेाजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार गतिविधि संचालित करने की अपेक्षा की गई। बैठक में भाजपा से अरविन्द जैन, कांग्रेस से डॉ जसविन्दर सिंह व शहजाद अंसारी, सीआईएम से अनन्त आकाश, निर्दली जे.पी ध्यानी सहित नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता/मुख्य ...
Continue Readingचेक पोस्टो पर वाहनों की नियमित चैकिंग करेंः प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित व्यय प्रेक्षक उमाशंकर प्रसाद (आई.आर.एस.) ने कलेक्ट्रेट सभागार में 02-गढ़वाल संसदीय निर्वाचन की व्यय संबंधित बैठक ली। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल, निर्वाचन व्यय से जुड़े लेखा नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी रूद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी उपस्थित रहे। गुरूवार को आयोजित बैठक में व्यय प्रेक्षक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए व्यय से संबंधित सभी अधिकारी निष्पक्षता व सजगता से कार्य करें। उन्होंने राज्य व जनपद की सीमा से लगे सभी चेक पोस्टों पर निरंतर रूप से वाहनों की चैकिंग, अवैध शराब, नगदी व अन्य वस्तुओं की जब्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने चेक पोस्टों पर लगी निगरानी दल टीम को ...
Continue Reading
