राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने दिए सख़्त निर्देश उपजिलाधिकारियों को विकास कार्यों, स्कूल, अस्पतालों के निरीक्षण के निर्देश राजस्व, परिवहन, पूर्ति व आबकारी विभागों की विस्तृत समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति पर जोर तहसील स्तर पर वसूली, प्रमाणपत्रों व सीएम हेल्पलाइन मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने राजस्व विभाग की मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान राजस्व, परिवहन, पूर्ति, आबकारी सहित विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति एवं राजस्व वसूली की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण और जनसेवा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने ...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वावधान में सिविल जज (सी0जे0डी0)/सचिव डीएलएसए नाजिश कलीम की अध्यक्षता में सतपुली क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सतपुली में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, औषधियों की उपलब्धता एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं औषधि सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत “मानसिक स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए तनाव, अवसाद व नशे जैसी समस्याओं से निपटने हेतु कानूनी व चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के सं...
Continue Readingप्राथमिक शिक्षकों के 2100 पदों पर शीघ्र होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिये विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश देहरादून, प्रदेशभर के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त 2100 पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के शीघ्र आंगणन तैयार करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापकों के 2100 पदों पर शीघ्र भर्ती करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सरकार प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पिछले दो...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु ₹5 करोड़ (पांच करोड़ रुपये) की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एल.एंड.टी. के इस सराहनीय सहयोग के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह योगदान राज्य सरकार के लिए बड़ी सहायता साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ कर रही है। ऐसे में निजी क्षेत्र की सहभागिता से इन कार्यों में और तेजी आएगी तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र रा...
Continue Readingस्कूली बच्चों से रेता बजरी उठवाने पर प्राथमिक विद्यालय बंजारावाला की प्रधानाचार्य निलंबित। देहरादून, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला, देहरादून में छात्रों से बजरी, रेता, मिट्टी ढुलाई कराने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रचारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। दरअसल 06 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित वीडियो जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला, देहरादून में अध्ययनरत छात्रों से बजरी/मिट्टी उठवाने सम्बन्धी कार्य करते हुए दिखायी दे रहे हैं। छोटे बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में रखे गए रेत को तसले की सहायता से रेत को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि बच्चे स्कूल गणवेश में रेत उठाने का कार्य कर रहे है तथा
Continue Reading
