जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी उत्तराखण्ड शासन द्वारा आगामी जनगणना 2027 के सुचारु एवं सफल संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव जनगणना, श्री दीपक कुमार द्वारा जारी इन निर्देशों में जनसामान्य से अपेक्षा की गई है कि वे जनगणना कार्य के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा पूछे गए सभी प्रश्नों के सटीक एवं स्पष्ट उत्तर दें। निर्देशों में बताया गया है कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण एवं प्राथमिक सांख्यिकीय स्रोत है, जिसके माध्यम से मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, संपत्तियां, जनसांख्यिकी विवरण, साक्षरता, धर्म, आर्थिक गतिविधियां, प्रवासन आदि से संबंधित जानकारी ग्राम एवं नगर स्तर तक उपलब्ध होती है। इन आंकड़ों का उपयोग केंद्र, राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्रों की सरकारों द्वारा योजनाओं के निर्माण, नीति निर्धारण तथा प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था...
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक डीएम ने स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश उपजिलाधिकारी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के साथ त्रैमासिक रूप से बैठक करने के निर्देश पौड़ी: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु आज जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग देश की धरोहर है, अतः उनके स्मारकों का रखरखाव और उनके परिवारों को दी जाने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीडी डीआरडीए को जनपद के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारकों और शिलापट्टों की स्थिति का भौत...
Continue Reading, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित जिलाधिकारी ने चार्ज अधिकारियों के साथ की प्रगति समीक्षा, जनगणना डेटा की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के निर्देश एसडीएम तहसील स्तर पर प्रतिदिन करेंगे कार्यों की समीक्षा, एनआईसी में हुई महत्वपूर्ण बैठक पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जनगणना 2026 के प्रथम चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों और नगर निकायों में चल रहे मकानों की गणना तथा मकान सूचीकरण कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में शुद्धता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यद्यपि जनगणना का प्रथम चरण 25 अप्रैल स...
Continue Readingमुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाईनों की अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी देहरादून के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्य सचिव ने पिटकुल को निर्देश दिए कि सड़कों की खुदाई एवं अंडरग्राउण्ड केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग का कार्य जून माह तक पूर्ण कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिटकुल को सभी फ्रंट पर एक साथ कार्य खोलने के बजाय कुछ फ्रंट पर कार्य खोलकर अपनी सभी लेबर को एक ही जगह कंसंट्रेट करते हुए कार्य को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूरे शहर की सड़कें खुदने के बजाय कुछ हिस्सों में अधिक लेबर लगाने से कार्य ज्यादा तेजी से होगा। इससे शहरवासियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी देहरादून के साथ लगातार सम्पर्क बनाते हुए अपने कार्य को तय समय सीमा के साथ पूर्ण कराया...
Continue Readingहर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखंड खिर्सू में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक अधिकारियों को अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश पौड़ी: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को विकासखंड खिर्सू के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान विभागों द्वारा अपनी-अपनी कार्ययोजनाएं भी प्रस्तुत की गईं। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्...
Continue Reading
