पौड़ीः लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। इसी संदर्भ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी पोखड़ा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुये पार्टी के प्रत्याशी की जीत को तय करने के लिए विचार विमर्श किया गया। कांग्रेस की समावेशी विचार धारा को जन जन तक पहुचाने के लिए संकल्प लिया गया और बूथ, सेक्टर एवम न्यायपंचायत स्तर पर टीमें गठित की गई। इस अवसर पर ए.आई.सी.सी. सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने गणेश गोदियाल के रूप में एक योग्य प्रत्याशी गढ़वाल लोकसभा को दिया है, जिसका लाभ कांग्रेस को चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार भ्रष्टाचार में आंकठ डूबी हुई है। युवा बेरोजगार भटक रहे हैं, अग्निवीर योजना एवं अंकिता भंडारी जैसे जघन्य हत्याकांड में भाजपा के पदाधिकारी सम्मलित हैं। जिसका खमियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को अमर उजाला द्वारा आयोजित “ग्रीनाथॉन” में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बड़ी संख्या में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
Continue Readingभीमताल – नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल ब्लॉक के सलेड़ी हरिनगर में जनता दरवार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओ क़ो सुना, ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क, शिक्षा आदि की समस्याओं क़ो भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा व अधिकारियो के सम्मुख रखा, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने जनता दरवार में मौजूद सम्बंधित विभाग के अधिकारियो क़ो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने क़ो कहा, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने जनता दरवार में जनता क़ो सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुऐ अधिकारियों क़ो सरकार की योजनाओं का लाभ गाँव के अंतिम व्यक्त तक पहचाने क़ो कहा। ग्रामीणों की मौक़े पर ही समस्याओं का समाधान किया गया ।साथ ही भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने जल सस्थान व जल निगम के अधिकारियो से जिन- जिन गावों में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्य चल रहा है। गुणवत्ता के...
Continue Readingदेहरादून : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी व पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चौबट्टाखाल प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशर सिंह नेगी व्यक्तिगत कारणों कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा दे दिया है। इस तरह प्रदेश में लगातार कांग्रेस छोड़ने वालों का तांता लगा हुआ है। शनिवार को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद उत्तराखंड की सियासत में ये और बड़ी खबर है। केशर सिंह नेगी यह जानकारी अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए साझा की है। हालांकि उन्होंने अपने अगले सियासी कदम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तिथियों की घोषणा उपरान्त समस्त निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता करते हुए निर्वाचन व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिसूचना जारी होने की तिथि 20 मार्च 2024 (बुधवार), नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2024 (बुधवार), नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 28 मार्च 2024 (गुरूवार), नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 (शनिवार), मतदान की तिथि 19 अपै्रल 2024 (शुक्रवार), मतगणना की तिथि 04 जून 2024 (मंगलवार) तथा 06 जून 2024 (गुरूवार) को निर्वाचन प्रकिया सम्पन्न करा ली जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि लोक प्रतिनिधि...
Continue Reading
