7 अप्रैल को बाईक रैली के आयोजन के माध्यम से दिया जायेगा मतदाता जागरूकता संदेश : सीडीओ पौड़ी गढ़वाल। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 07 अप्रैल (रविवार) को पौड़ी शहर में बाईक रैली का आयोजन किया जाएगा। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जनपद क्षेत्रांतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चल रहा है, जिसके तहत आगामी 07 अप्रैल को पौड़ी शहर में बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी/नोडल स्वीप अपूर्वा पाण्डे ने कहा कि रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान व नोडल अधिकारी स्वीप की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर गंतव्य स्थल बस अड्डा के लिए रवाना किया जायेगा। रैली पूर्वाह्न 10 बजे जिला कार्यालय प्रांगण से प्रस्थान कर एजेंसी चौक, सर्किट हाउस, कंडोलिया से होते हुए कमिश्नर कार्यालय से बुवाखाल, छतरीधार से बस ...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी गढ़वाल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियों (स्वीप) के तहत विभिन्न कार्यक्रय आयोजित किये जा रहे हैं। जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा मतदाताओं को जागरूक करके उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु इलैक्शन मैस्कॉट ‘‘पौड़ी की बौडी’’ तैयार कर उसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता संदेश व एनीमेटेड वीडियो तैयार कर जनपद के विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में इलैक्शन मैस्कॉट के रूप में ‘‘पौड़ी की बौडी’’ (ताई या गांव की बुजुर्ग महिला) का प्रतिरूप तैयार किया गया है। जैसा कि पहाडों के गांवों में गांव की कोई बुजुर्ग महिला जो गांव के सभी लोगों को ब्यवहारिक व सामाजिक ज्ञान देकर उनका पथ प्रदर्शित करती हैं तथा गांव के...
Continue Readingलक्सर के ग्रामीण इलाकों में त्रिवेंद्र के मेगा रोड शो में उमडा जनसैलाब मोदी जी के 10 साल के शासन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है मोदी के वोकल फार लोकल के नारे से ग्रामीण उत्पादों की आज विश्व में मांग बढ़ी है हरिद्वार। लक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों में आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जबरदस्त रोड शो किया। यहां बड़ी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सुबह त्रिवेंद्र का काफिला लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ऐथल से शुरू हुआ। रोड शो में ग्रामीणों का उत्साह जबरदस्त रहा। कार्यक्रम में एक बार फिर मोदी सरकार और 400 पार के नारे के साथ त्रिवेंद्र के जयकारों से दिशाएं गूंजती रही। कार्यक में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए त्रिवेंद्र ने कहा कि जन मानस का एक-एक वोट विकसित भारत के निर्माण में बेहद जरूरी है। भारत को विश्...
Continue Readingदेहरादून, 05-हरिद्वार संसदीय क्षेत्र हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री लोचन सेहरा, एवं पुलिस प्रेक्षक सुश्री चन्दन चौधरी की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थी एवं अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। मा0 सामान्य प्रेक्षक हरिद्वार एवं पुलिस प्रेक्षक हरिद्वार ने निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थी एवं अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं को निर्वाचन के दौरान किसी भी निर्वाचन सम्बन्धी शिकायत समस्या को लेकर सीधे उनके दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन सम्बन्धी विभिन्न समस्या, अनुमति आदि निर्वाचन सम्बन्धी समुचित जानकारी एंव शंका/शिकायत हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून एवं उनकी टीम से सम्पर्क किया जा सकता है। माननीय प्रेक्षक ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया को ...
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आशीष चौहान, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक पीयूष समारिया सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारत निर्वाचन आयोग के ई एम एस सॉफ्टवेयर के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया सम्बंधी बैठक में कुल 1604 बैलेट यूनिट, 1604 कंट्रोल यूनिट तथा 1627 वीवीपैट रेण्डमाईजेशन किया गया। इसके उपरान्त रेंडमाइज की गयी ईवीएम की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी गयी। गौरतलब हो कि प्रथम रेण्डमाईजेशन में ईवीएम को विधानसभावार रेंडमाइज किया गया था जबकि दूसरे रेण्डमाईजेशन में ईवीएम को पोलिंग बूथों के लिए रेंडमाइज किया गया। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान व प्रेक्षक प...
Continue Reading
