देहरादून, मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया किया कि जिन विभागों की योजनाओं में व्यय प्रगति कम है ऐसे सभी विभाग 15 मार्च तक व्यय प्रगति को शत्प्रतिशत् करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में जिला योजना/राज्य सैक्टर/केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिला योजना में शतप्रतिशत् व्यय न करने वाले विभागों के अधिकारियों को दी जाएगी प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी। साथ राज्य सैक्टर एवं केन्द्रपोषित योजनाओं में डी श्रेणी वाले विभागों पर प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए शासन को किया जाएगा पत्राचार। वन विभाग एवं पीएमजीएसवाई न्यून प्रगति पर नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य सैक्टर योजना में योजना में 100 प्रतिशत् से कम वाले सभी विभागों को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। आज ...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) में आयोजित रोड शो में हुए शामिल बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह का जताया आभार। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किये चेक, किया सम्मानित। मुख्यमंत्री ने 16.34 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, क्षेत्र के विकास के लिये की अनेक घोषणा। बाजपुर, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर इण्टर कॉलेज में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर बाजपुर तहसील कार्यालय से इण्टर कॉलेज बाजपुर तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह पर विभिन्न संस्थाओं के लोक कलाकारों एवं मातृशक्ति द्वारा उनका गीत, नृत्य, पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जन पर पुष्प वर्षा करते हुए बड़ी संख्या में मौजूद जनसैलाब का अभिवादन कर आभार जताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 16 करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार...
Continue Readingवानिकी एवं औद्यानिकी विवि भरसार में छात्र-छात्राओं ने ली मतदान की शपथ आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त विकासखंड़ों में मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गांव से बाहर रह रहे मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने ही गांव में मतदान करने की अपील भी की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय ने जनपद के समस्त मतदाताओं व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नये मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस त्यौहार में प्रतिभाग कर इसको सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। https://youtu.be/hPsKC-o217U मंगलवार को जागरूक कार्यक्रम के तहत वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय भरसार के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक व कर्मचारियों ने मतदान की शपथ ली। ...
Continue Readingदेहरादूनः 12 मार्च 2024: आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘स्पोर्टाथलॉन’ का समापन समारोह के साथ समपन्न हुआ, जिसमें विजेताओं को पूरी प्रतियोगिता के दौरान उनके असाधारण खेल भावना, कौशल और कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। ‘स्पोर्टाथलॉन’ 2024 का सफल आयोजन समग्र विकास के लिए संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ विश्वविद्यालय में छात्रों के शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बल दिया जाता है। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अनिल सुब्बाराव पायला ने समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता की, उन्होंने विभिन्न खेल श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए। समापन समारोह में आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति डॉ. रविकेश श्रीवास्तव भी उपस्थि...
Continue Readingइंटरनेशनल स्कूल ऑफ वान्ता में विभिन्न शैक्षिक गतिविधयों को भी जाना देहरादून, यूरोपीय देशों के भ्रमण के दूसरे दिन प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ हेलसिंकी () के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पिल्के डे केयर सेंटर हेलसिंकी एवं इंटरनेशलन स्कूल वान्ता में वहां के एजूकेशन मॉडल का बारीकी से अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने हेलसिंकी में हेउरेका साइंस सेंटर का भी भ्रमण किया। फिनलैण्ड की राजधानी हेलसिंकी पहुंचे प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि मंगलवार को उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हेलसिंकी के शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कर वहां की शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने सबसे पहले पिल्के डे केयर सेंटर का दौरा किया। जहां पर उन्होंने पूर्व ...
Continue Reading
