आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त विकासखंड़ों में मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गांव से बाहर रह रहे मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने ही गांव में मतदान करने की अपील भी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद के समस्त मतदाताओं व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नये मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। बुधवार को जागरूक कार्यक्रम के तहत राइका कांडाखाल, राइका पाबौ, राउमावि कंडेरी, राउमावि चौखाल सहित अन्य विद्यालयों में स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक, रैली, पोस्टर, रंगोली, सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। वहीं विकासखंड एकेश्वर, पाबौ, रिखणीखाल, कोट, पौड़ी, द्वारीखाल सहित अन्य स्थानों में खंड विकास अधिकारियों द्वारा मत...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किए चेक और घर की चाबी, किया सम्मानित। सीमांत जनपद चमोली में ₹229.31 करोड़ की योजनाओं का लोकपर्ण एवं शिलान्यास कर सीएम ने दी बडी सौगात। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चमोली के पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित ‘‘लाभार्थी सम्मान समारोह’’ में प्रतिभाग करते हुए ₹ 229.3 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 44.13 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण एवं 185.17 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की जिसमें हापला-धोतीधार मोटर मार्ग निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किए जाने, दशोली ब्लाक में गोपेश्वर मंदिर मार्ग से बैतरणी - सिरखोमा- सेंटुणा - बैरागणा मोटर मार्ग के किलोमीटर ए...
Continue Readingउत्तराखंड में कई ऐसे धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण स्थल है, जिन्हें फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ प्री-वेंडिंग शूट के लिए भी प्राथमिकता दी जा रही है : मुख्यमंत्री चारधाम के अलावा उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य हमेशा से देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करता रहा है : मुख्यमंत्री वेडिंग प्लानर्स द्वारा वेडिंग डेस्टिनेशन के सम्बन्ध में जो सुझाव दिये गये हैं, उन्हें जल्दी ही अमल में लाया जायेगा : मुख्यमंत्री प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ मुख्यमंत्री की बैठक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय सभागार में डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तरी भारत के 75 से अधिक प्रमुख वेडिंग प्लानर्स ने प्रतिभाग किया, जिसमें से वैडिंग प्लानर-श्री सौरभ व सुश्री सीता ने अपने अन...
Continue Readingदेहरादून, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद भट्ट ने अवगत कराया है कि गढ़वाल मंडल एवं कुमांऊ मंडल के भूतपूर्व सैनिकों / सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/नौ सेना / वायुसेना एवं पुलिस / अर्धसैनिक बल में भर्ती हेतु 08 अप्रैल 2024 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य सैनिक विश्रामगृह देहरादून में किया जायेगा। जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 03 अप्रैल 2024 से 06 अप्रैल 2024 तक ‘भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर’ राज्य सैनिक विश्राम गृह, 15 -सी कालिदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में किया जायेगा। बाकी अन्य जनपदों के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 01 अप्रैल से 06 अप्रैल 2024 तक सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा चयनित कर प्रशिक्षणार्थियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15-सी कालीदास मार्ग हाथीबड़कला देहरादून में 07 अप्रैल 2024 तक...
Continue Readingबागवानों किसानों को अब बीज, पौध, खाद इत्यादि मिलेंगे समय पर उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कैलेंडर किया जारी। देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग द्वारा तैयार विभिन्न औद्यानिक निवेशों की गुणवत्तायुक्त आपूर्ति के लिए कैलेंडर का अनावरण किया। ज्ञात हो कि विगत माह हुई कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को वार्षिक कार्य कैलेंडर को जारी करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में आज उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कैलेंडर का अनावरण किया। उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिनके कुशल निर्देश नेतृत्व में भारतवर्ष के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य में भी औद्यानिकी को बढ़ावा देते हुए कृषकों की आर्थिकी सुदृढ...
Continue Reading
