Sliderउत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 361 सीएचओः डा. धन सिंह रावत

उत्तराखंड मेडिकल विश्वविद्यालय ने जारी की अंतिम चयन सूची देहरादून, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों को शीघ्र ही 361 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिलने जा रहे हैं। एच0एन0बी0 मेडिकल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड ने काउंसिलिंग के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। चयनित सीएचओ की तैनाती शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जनपदों में की जायेगी। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) में शत-प्रतिशत सीएचओ की तैनाती करने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत गत वर्ष 1683 पदों के सापेक्ष 1515 सीएचओ की तैनाती की जा चुकी है। जिनमें से कुछ अभ्यर्थियों का चयन नर्सिंग अधिकारी पद पर हो जाने से सीएचओ के 379 पद रिक्त हो गये थे। वि...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

स्वीकृत बजट समय पर खर्च करें अधिकारीः डा. धन सिंह रावत

उच्च शिक्षा में प्रयोगशाला उपकरणों हेतु जारी किये 5.30 करोड़ देहरादून, 10 मार्च 2024 उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाओं को आधुनिक उपकरणों से लैस करने के दृष्टिगत रू0 5.30 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई है। प्रथम चरण में सूबे के 46 राजकीय महाविद्यालयों को यह धनराशि दी गई है साथ ही सभी प्राचार्यों को समय रहते उपकरणों की खरीद करने के निर्देश भी दिये गये हैं। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से राजकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला उपकरणों की खरीद हेतु रू0 5 करोड़ 30 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। यह धनराशि सूबे के 46 महाविद्यालयों को उपलब्ध कराई गई है। जिससे इन महाविद्यालयों में प्रयोगशाला के आधुनिक उपकरणों की खर...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने किया 122 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

ऊर्जा विभाग की प्रदेश में प्रिपेड मीटर योजना का किया शिलान्यास भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को किया टूल किट का वितरण सचिव ऊर्जा एवं एमडी. पिटकुल ने मुख्यमंत्री को सौंपा 05 करोड़ का लाभांश का चेक पिछले दो माह में प्रदेश में किया गया लगभग 18 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यासः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 17 विभागों की 8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 11 विभागों की 1048.15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं 15 विभागों की 7227.36 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की 2027 करोड़ की प्रिपेड मीटर योजना का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन...

Continue Reading
Slider

15 करोड़ 13 लाख 62 हजार की लागत परियोजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सचिवालय सुभाष चंद्र बोस बिल्डिंग भूतल में बी०डी०पी० (Buddiest Development Plan) के अन्तर्गत केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा अन्य 05 राज्यों के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य के लिए भी 03 परियोजनाओं (कुल लागत रू0 15.1362 करोड़) पंद्रह करोड़ तेरह लाख 62 हजार की लागत का वर्चुअली शिलान्यास किया गया। उत्तराखंड में इन तीन स्वीकृत परियोजनानओं का शिलान्यास किया गया जिसमे (स्वीकृत लागत रू0 3.4819 करोड़) डा0 भीमराव अम्बेडकर बौद्ध समुदाय बाहुल्य क्षेत्रान्तर्गत बहुद्देश्यीय सभागार एवं पुस्तकालय का निर्माण, 1st / डी०एल०रोड, देहरादून। बौद्ध समुदाय बाहुल्य क्षेत्रान्तर्गत बहुद...

Continue Reading
Slider

शीघ्र अस्तित्व में आयेंगे कलस्टर विद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

विभागीय मंत्री ने 30 कलस्टर विद्यालयों का किया शिलान्यास शासन ने निर्माण कार्यों के लिये 35 करोड़ किये स्वीकृत देहरादून, 09 मार्च 2024 राज्य सरकार की कलस्टर विद्यालय बनाने की योजना धरातल पर नजर आने लगी है। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने सूबे में 30 कलस्टर विद्यालयों के निर्माण के लिये करीब 35 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुये चयनित विद्यालयों को प्रथम किस्त जारी कर दी है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के द्वारा आज देहरादून में इन चयनित विद्यालयों का विधिवत शिलान्यास भी किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुरकलां, देहरादून में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा आज उत्कृष्ट कलस्टर विद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रदेशभर से प्रथम चरण के अंतर्गत चयनित 30 कलस्टर विद्यालयों का विधिवत ...

Continue Reading