हरिद्वार 9 मार्च 2024। देश में सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय सहकारी समितियों के कामकाज को सुव्यवस्थित करने और सभी राज्यों में उनके प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा ने आज शनिवार को पतंजलि हरिद्वार में सहकारिता सम्मेलन कहा कि, सहकारी समितियों के लिए एक (मार्डन बॉयलॉज ) आधुनिक उपनियम के विकास का बनाया जा रहा है। जिसे सभी राज्यों में लागू करने की तैयारी में है। यह कदम देश भर में सहकारी समितियों के कामकाज में एकरूपता और दक्षता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि देश के विकास में सहकारिता एक आवश्यक पहलू है और आधुनिक उपनियम (मार्डन बॉयलॉज )सहकारी समितियों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्र...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, 09 मार्च। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सर्ग विकास समिति द्वारा मियांवाला चौक स्थित "Thaur The Doon Haat" जैविक हाट का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जैविक हाट की स्थापना अनूठा प्रयास बताया। उन्होंने कहा इस हाट से प्रदेश के कई किसान व हित शिल्पकार उपभोक्ता लाभान्वित होगें। तथा शहर के उपभोक्ता व पर्यटकों को भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मंत्री गणेश जोशी नें कहा उत्तराखण्ड में जैविक कृषि, उद्यान आदि में बड़े स्तर पर जैविक खेती के कार्यक्रम चल रहें हैं एंव यह हाट बाजार जैविक क्षेत्र के लिए अति हितकारी रहेगा। उन्होंने कहा प्रदेश में लगभग एक लाख से अधिक क्षेत्र में कृषक जैविक खेती कर रहे हैं, तथा कई उत्पाद हमारे एक्सपोर्ट में भी जा रहे हैं। अग्रणी सम...
Continue Readingदेहरादून में आज कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकार वार्ता की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। जनहितों व प्रदेश के विकास की पांच गारंटी के साथ कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। प्रदेश सरकार पर तंज मारते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कानून मात्र से कोई समाधान नहीं निकलने वाला। कांग्रेस की योजना है कि यूपीएससी की तर्ज पर व्यवस्था को पारदर्शी और पेपर लीक रहित बनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखबार बांटने वाले, स्विगी, जोमैटो जैसे डिलीवरी ब्वॉय जैसी सेवाएं देने वाले कामगारों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देंगे। ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। इसके लिए 5000 करोड़ का कोर्प्स फंड बनेगा। स्किलफुल युवाओं को मदद करना भी कांग्रेस की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि गारंटी के पीछे उद्देश्य है कि देश की गिरती हुई इकोनॉमी संभले, उसे ...
Continue Readingमतदान जन जागृति के तहत गढ़वाली गीत “वोट देणु जाण मिन“ और मतदान जिंगल “जन जन की है यही पुकार, वोट हमारा है अधिकार“ का विमोचन जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अशीष चौहान द्वारा किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हो इसके लिए लोकगायक अनील बिष्ट द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गढ़वाली गीत व जिंगल बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गीत की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हो इसके लिए हर मतदाता को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा मतदान में सहभागिता और जन जागृति के लिए एक सहयोग के रूप में इसे प्रस्तुत किया गया है साथ ही सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के प्रति लोक भाषा मे गीत के माध्यम से जागरूकता प्रदान करना है। इसके अलावा उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील ...
Continue Readingआगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त विकासखंड़ों में मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गांव से बाहर रह रहे मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने ही गांव में मतदान करने की अपील भी की जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हो इसके लिए शहर, गांवों सहित अन्य स्थानों में मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई जा रही हैं। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली, मेहंदी, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को जागरूक कार्यक्रम के तहत विकासखंड पौड़ी, द्वारीखाल, थलीसैंण, विकासखंड खिर्सू, विकासखंड जयहरीखाल, दुगड्डा, पोखड़ा, सहित अन्य स्थानों में मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। वहीं नेहरू युवा केंद्र द्वारा पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौ...
Continue Reading
