देहरादून, लोक सभा निर्वाचन, 2024 को समुचित ढंग से सम्पन्न कराये जाने आज नोडल अधिकारी, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/मुख्य कोषाधिकारी देहरादून सुश्री नीतू भण्डारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। बैठक में डिप्टी कमानडेन्ट, केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल जौलीग्राण्ट एयरर्पाेट देहरादून ने अवगत कराया कि निर्वाचन हेतु मानक प्रचालन प्रकिया (एस.ओ.पी.) बनाई जा चुकी है। इनके द्वारा अवगत कराया कि आयकर विभाग की तरफ से नामित अधिकारी एयरर्पाेट पर निर्वाचन संबंधी कैश अथवा बहुमूल्य धातु के पकड़े जाने पर उनका सहयोग करेंगे। वाणिज्यिक हवाई अड्डों हेतु ए.टी. सी. चार्टेड विमान या हेलीकॉप्टर के लैंडिग संबंधी ट्रेवल प्लान राज्य के सी.ई.ओ. एवं जिले में डी.ई.ओ. को यथाशीघ्र अधिमानत आधा घण्टा पहले सूचित करेंगे। ए.टी.सी. ऐसे सभी चार्टेड विमानों के लैंडिंग, उड़ान भरने, यात्रियों की संख्या, माल सूची, रूट प्लान का रिकार्ड र...
Continue ReadingCategory: Slider
वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के 15वें एवं 16वें लकी ड्रॉ की घोषणा ऑनलाईन माध्यम से की जिसमें जनवरी तथा फरवरी 2024 में उपभोक्ताओं द्वारा अपलोड किये गये बिलों को शामिल किया गया। मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना चलायी जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत अब तक चौदह मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किये गये हैं। वित मंत्री ने कहा कि आज का आयोजन 15वें तथा 16वें मासिक लकी ड्रॉ के विजेताओं का चयन किये जाने के लिए आयोजित किया गया है, जिनके द्वारा पंजीकृत व्यापारियों से की गयी खरीद पर प्राप्त बिल को BLIPUK App पर अपलोड किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के मासिक लकी ड्रॉ में 01 जनवरी, 2024 से 31 जनवरी, 2024 तक की अवधि में की गयी खरीद पर अपलोड किय...
Continue Readingविभागीय मंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश, शीघ्र शुरू करें निर्माण देहरादून, 07 मार्च, 2024 राज्य सरकार ने सूबे के पांच जनपदों के 20 राजकीय इंटर कॉलेजों को कलस्टर विद्यालय बनाने की स्वीकृति दे दी है। इन विद्यालयों में भवन निर्माण एवं अन्य अवस्थापना कार्यों के लिये रू 21 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से रू 13 करोड़ की धनराशि पहली किस्त तौर पर संबंधित विद्यालयों को जारी कर दी गई है। विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को कलस्टर विद्यालयों में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिये हैं। इससे पहले राज्य सरकार 21 राजकीय इंटर कॉलेजों को कलस्टर विद्यालय बनाने की मंजूरी दे चुकी है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी कलस्टर विद्यालय योजना पर तेजी से काम हो रहा है। ...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने 394 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र विकसित भारत के लिए गांवों की सामाजिक, आर्थिक व्यवस्था मजबूत किये जाने की जरूरतः मुख्यमंत्री प्रदेश में अंत्योदय के सिद्धांत को अंगीकार कर गांवों के विकास पर दिया जा रहा है विशेष ध्यानः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 394 ग्राम विकास अधिकारियों के पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में नव-नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों कों शुभकामनाएं देते हुये अपेक्षा की कि आप सभी नियुक्त कार्मिक अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए गांवों को विकसित बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि आपको जो जिम्मेदारी मिल रही है, उसे पहले दिन स...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सचिवालय देहरादून में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने भेंट की। इस अवसर पर समस्त तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारीयों ने उत्तराखंड राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एवं उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया। तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारीयों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक पास कर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे देश में उत्तराखण्ड राज्य का सम्मान बढ़ा है। इस अवसर पर अध्यक्ष उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत सुरेश समेवाल, उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, पुरूषोतम उनियाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Continue Reading
