महाशिवरात्रि के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, किया महादेव का रूद्राभिषेक, महादेव से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना देहरादून: आज महाशिवरात्रि के इस पावन दिन पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित प्राचीन चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर देवों के देव महादेव से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ से मेरी मंगल कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे। मंत्री ने कहा कि उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला यह पर्व सबके जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आए। यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में...
Continue ReadingCategory: Slider
उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डा० धन सिंह रावत ने श्रीनगर के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने कहा की विकास करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने किया 11 करोड़ की 35 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण मा. मंत्री डॉ. रावत ने अपने भ्रमण के दौरान श्रीनगर के सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय के सभी कक्षा कक्षों में अत्याधुनिक तकनीकी के ऐण्ड्राएड़ शिक्षण कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होने कहा यह प्रदेश का पहला प्राथामिक विद्यालय है जिसमें ऐण्ड्रायड़ बोर्ड हैं। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर के सरस्वती विद्या मन्दिर और शिशु मन्दिर के कार्यों के लिए 10–10 लाख देने की बात भी कही। मंत्री ने वार्ड संख्या-12 में डांग मुख्य सड़क तक भूमिगत नाली एवं इंटरलॉकिंग टाईल कार्य , वार्ड संख्या-02 में रास्ता एवं भूमिगत नाली का निर्माण कार्य ,वार्ड संख्या-10 केदार मोहल्ला में नाली एवं...
Continue Readingमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में महिला मतदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अंतर्गत महिला मंगल दल एवं अन्य संस्थाओं द्वारा मतदान की शपथ ली गई व सभी से मतदान करने की अपील की गई। महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट आइकॉन महिलाओं ने महिलाओं से निर्वाचन प्रक्रिया में शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया।
Continue Readingमुख्यमंत्री ने नैनीताल जिलें को दी करोड़ों योजनाओं की सौगात। हल्द्वानी में किया 778 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास। हल्द्वानी जैसी हिंसा दुबारा न हो इसके लिये सरकार ने उठाए कड़े कदम। देवभूमि के स्वरूप को किसी भी हालत में बदलने नही दिया जायेगा। देहरादून व हल्द्वानी में स्थापित होगा मोटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट। प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के विकास के लिए संकल्पबद्धः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में 778.14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया, जिसमें काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल, आरटीओ कार्यालय व अन्य योजनायें शामिल हैं। महाशिवरात्रि व महिला दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि देवभूमि का मूल स्वरूप किसी भी कीमत पर बिगड़ने नही दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा घटना को अंजाम देने वाले एक-एक
Continue Readingचिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतीक्षा सूची से हुआ चयन विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दी तैनाती की मंजूरी देहरादून, सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल फैकल्टी की कमी को दूर करने के दृष्टिगत प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतिक्षा सूची में चयनित 20 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती को मंजूरी दे दी है। इन सभी चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदो ंके सापेक्ष शीघ्र तैनाती दी जायेगी। मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी नियुक्त होने से जहां कॉलेजों में पठन-पाठन सुचारू होगा वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा। राज्य सरकार प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने लिये लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में सरकार ने शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये उत्तराखंड ...
Continue Reading
