देहरादून, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एवं व्यय रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला अग्रणीय बैंक के अधिकारियों एवं अन्य बैंक के प्रबन्धकों तथा सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखांकन टीम केा प्रशिक्षण दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान निर्वहन किये जाने वाले दायित्वों एवं जिम्मेदारियों को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने समस्त बैंक के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को निर्देश दिए बैंक में जमा होने वाली संदिग्ध राशि की जानकारी के साथ ही एटीएम तक पंहुंचाई जाने वाली नकदी वाहन की सूचना सहित रूटचार्ट की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही निर्वाचन में प्रतिभाग करने वाले आवेदकों का अलग से बैंक खाता खोला जाएगा, जिसका समय-समय पर मिलान व्यय टीम द्वारा किया जाना है। इस अवसर पर सम्बन्धित टीमों को उनके दायत्विों के...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन आज स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न गतिविधि आयोजित की गई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (युवक) देहरादून में प्रधानाचार्य मनमोहन कुड़ियाल द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया गया जिसमें स्वीप प्रभारी श्रीमती पूनम नौटियाल जी, रविंद्र सोलंकी जी ,समिति सदस्य,अनुदेशक तथा प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत बूथ स्तरीय जागरूकता टीम द्वारा घर-घर जाकर मतदान हेतु अपील की गई। वह खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ये है सबकी जिम्मेदारी वोट डाले सब नर नारी की शपथ दिलाई गई। जनपद के संचालित स्पीप वैन एवं नुक्कड़नाटक के माध्यम से टीम द्वारा मतदान हेतु जागरूक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के दिशा निर्देशन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारी एवं स्व...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सायं दूरदर्शन केंद्र के समीप स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में मिशन सिलक्यारा नाटक का अवलोकन किया। श्री मदन मोहन सती की मूल कृति ‘नायक से जननायक’ पर आधारित ‘‘मिशन सिलक्यारा’’ नाटक के माध्यम से सिलक्यारा के श्रमिकों के संघर्ष को संजीदगी के साथ प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने डॉ सुवर्ण रावत को इस नाटक के आलेख, परिकल्पना एवं निर्देशन के लिए भी बधाई देते हुए कहा कि यह नाटक निश्चित रूप से मानवीय अनुभवों को समझने में भी मददगार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन सिलक्यारा की सफलता में बाबा बौखनाग जी की असीम कृपा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन, प्रगाढ़ इच्छाशक्ति के साथ ही पग-पग पर उनके सहयोग से विभिन्न संस्थानों, सेना के जवानों, रेट माइनर्स और ग्राउण्ड जीरो पर राज्य सरकार के समेकित प्रयासों से सुरंग में फंसे मजदूरों...
Continue Readingप्रदेशभर में घर-घर चलाया जाएगा प्लस पोलियो अभियान स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत की अभिभावकों से अपील, बच्चों को जरूर पिलाएं पोलियो खुराक देहरादून, 02 मार्च 2024 राष्ट्रीय प्लस पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेशभर में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रदेश के 05 आयु वर्ष तक के 13 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये हैं। प्लस पोलियो अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रहे इसके लिये उनके माता-पिता से अपील की गई है कि वह अपने बच्चों को पोलियो ड्राप अवश्य पिलाएं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शशिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय प्लस पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार से राष्ट्रीय प्ल...
Continue Readingउत्तराखंड राज्य में सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "सहकार से समृद्धि" नामक उत्तराखंड सहकारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। सेमिनार शनिवार को भारतीय लागत लेखांकन संस्थान (ICMAI), नई दिल्ली, राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद (NCCT), नई दिल्ली और सहकारी प्रबंधन संस्थान (ICM) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया । इस अवसर पर आईसीएमएआर की सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने नॉलेज पैक का उद्घाटन किया। सेमिनार का उद्घाटन उत्तराखंड सहकारी संघ के सभागार में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ. रावत ने राज्य में सतत और समावेशी विकास हासिल करने में सहकारी समितियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सहकारी समितियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि, भारत म...
Continue Reading
